फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   10 accused were arrested in a crackdown against gamblers in Kabirdham district

कबीरधाम में जुआरियों पर एक्शन: 10 को धर दबोचा, 26 हजार रुपये समेत लाखों का सामान जब्त

Tue, 25 Jun 2024 11:08 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 25 Jun 2024 11:08 AM IST
सार

कबीरधाम जिले में देर रात को स्थायीय पुलिस ने जुआरियों पर कार्रवाई की। इस मामले में 10 आरोपियों को पकड़ लिया है। जिनके पास से 26 हजार रुपये समेत लाखों का सामान जब्त किया है।

विज्ञापन
10 accused were arrested in a crackdown against gamblers in Kabirdham district
पुलिस ने 10 जुआरियों को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीत देर रात कबीरधाम जिले में जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। अलग-अलग मामले में पुलिस ने 10 आरोपी को पकड़ा है। इन लोगों से करीब 26 हजार रुपये नगद समेत लाखों रुपये का सामान जब्त किया है। 

विज्ञापन


एएसपी विकास कुमार ने बताया कि पहला मामला पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकचौरी का है, जहां गांव के बाहर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को पकड़ा है। वहीं कई लोग पुलिस को आते देख भाग खड़े हुए। मौके से पुलिस ने मोतीराम साहू पिता परसराम साहू ग्राम कोठार, बिरेन्द्र पिता कांशीराम साहू ग्राम गांगपुर थाना पिपरिया को पकड़ा है। 
विज्ञापन


इनके कब्जे से 17 हजार 740 रुपए बरामद किया गया। मौके पर सात नग बाइक कीमत करीबन तीन लाख 50 हजार रुपये, दो नग मोबाइल कीमत करीबन 20 हजार रुपये, कुल जुमला करीबन तीन लाख 87 हजार रुपये बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरा मामला पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सगौनाडीह का है। जहां से पुलिस ने आठ लोगों को पकड़ा है। इसमें सुनील बंजोर पिता चैतराम उम्र 37,चेलाराम पिता कोकाश काठले, अजय बंजारे पिता चेतराम बंजारे उम्र 30, निकेश भास्कर पिता पंचूराम उम्र 36, राजेश भास्कर पिता रामाधार उम्र 38, भागवत महिलांग पिता मंगल महिलांग उम्र 45, मनीराम महिलांग पिता भीमा महिलांग उम्र 50, राम मिलेश महिलांगे पिता मनीराम महिलांगे उम्र 28 साल को पकड़ा है।


इनके पास से सात हजार 920 रुपये के दो मोबाइल जब्त किए हैं। दोनों मामले में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed