JP Nadda: जेपी नड्डा बोले- हमारे 71 आदिवासी भाई मारे गए और भूपेश बघेल केरल में राहुल गांधी के साथ ताली बजा रहे
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले यहां हमारे 71 आदिवासी भाई मारे गए और भूपेश बघेल केरल में राहुल गांधी के साथ ताली बजा रहे थे। ये स्थिति आकर खड़ी हो गई है। छत्तीसगढ़ को छोड़ दिया है, कोई चिंता नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साइंस कॉलेज ग्राउंड, आमनाका में आयोजित कार्यकार्ता सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब भूपेश बघेल जैसे लोग भाई को भाई से लड़ाते रहे, इलाके को इलाके से लड़ाते रहे, भ्रष्टाचार के सहारे लोगों को गुमराह करते रहे हैं। ये मोदी जी की संस्कृति है कि अब किसी को भी लोगों के सामने रिपोर्ट कार्ड लेकर जाना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले यहां हमारे 71 आदिवासी भाई मारे गए और भूपेश बघेल केरल में राहुल गांधी के साथ ताली बजा रहे थे। ये स्थिति आकर खड़ी हो गई है। छत्तीसगढ़ को छोड़ दिया है, कोई चिंता नहीं है।
रायपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके पास लोगों की सेवा करने की विचारधारा है। हमारी लड़ाई वंशवाद की राजनीति के खिलाफ है। जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक हम इसके खिलाफ लड़ रहे हैं।
रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर राज्य को कांग्रेस पार्टी के एटीएम में बदलने की कोशिश में लगे हैं।
इससे पहले नड्डा सुबह स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे। वहां पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव सहित भाजपा नेताओं ने नड्डा का स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ नड्डा का स्वागत किया। इसके बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाइक रैली से अगवानी करते हुए एयरपोर्ट से निकले। एयरपोर्ट पर जशपुर के नांदेडा बाजा से नड्डा का स्वागत किया गया।
छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने किया पलटवार
छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने नड्डा के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा ने महंगाई, बेरोजगारी पर कुछ नहीं बोला। उन्होंने कहा भूपेश बघेल की सरकार स्काईवॉक ढहाना चाहती है। यदि ढहाना चाहते तो अभी तक ढहा चुके होते। ये रमन सिंह और राजेश मूणत के कमीशनखोरी का स्मारक है उसे हम नहीं ढहाएंगे। नड्डा जी आप चिंता न करें।
#WATCH | Chhattisgarh: They (BJP) spent 1000s of crores & made a secretariat similar to a matchbox whose windows rattle each time a breeze flows: CM Bhupesh Baghel on JP Nadda's statement that he did not see any development in New Raipur pic.twitter.com/3jsVrgHNaA
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) September 9, 2022