फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   jharkhand police reached to arrest BJP candidate brahmanand in kanker

भानुप्रतापपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी को गिरफ्तार करने पहुंची झारखंड पुलिस के हाथ खाली, अन्य आरोपी भी फरार

Mon, 28 Nov 2022 04:11 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर/कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर/कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 28 Nov 2022 04:11 PM IST
सार

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में अब महज सात दिन बचे हैं। यहां पांच दिसंबर को मतदान होना है। ऐसे में असली मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है। यह सीट कांग्रेस विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन से खाली हुई है। उनका 16 अक्तूबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इसके बाद कांग्रेस ने उनकी पत्नी सावित्री मंडावी को चुनाव मैदान में उतारा है। 

विज्ञापन
jharkhand police reached to arrest BJP candidate brahmanand in kanker
झारखंड पुलिस दुष्कर्म मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कांकेर पहुंची। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने झारखंड पुलिस सोमवार को रायपुर और कांकेर पहुंची है। इस दौरान पुलिस की टीम ने कांकेर में कई जगह छापा मारा है। हालांकि अभी तक आरोपी उनके हाथ नहीं लगे हैं। ब्रह्मानंद नेताम सहित अन्य के खिलाफ झारखंड के टेल्को थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

jharkhand police reached to arrest BJP candidate brahmanand in kanker
चरामा थाने के सामने से भागते हुए एक आरोपी नरेश सोनी हुआ कैमरे में कैद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कांकेर पहुंची टीम, पर कोई मिला नहीं
जानकरी के मुताबिक, झारखंड पुलिस की एक टीम कांकेर पहुंची है। यहां पर कांकेर के नरेश सोनी के घर दबिश दी। हालांकि वह मिला नहीं। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी छापा मारा गया है। बताया जा रहा है कि टीम आरोपी नरेश को क्रॉस करते हुए चरामा थाने में घुसी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। इसके अलावा एक टीम के रायपुर भी पहुंचने की सूचना है। बताया जा रहा है कि झारखंड पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस से मदद मांगी है। 

jharkhand police reached to arrest BJP candidate brahmanand in kanker
भाजपा युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष दीपांकर सिन्हा के घर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजपा नेता की मां ने कहा-पांच दिन से घर नहीं आया
झारखंड पुलिस की टीम चरामा थाने पहुंची और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पंडरी पानी गांव में एक अन्य आरोपी भाजपा युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष दीपांकर सिन्हा के घर पर भी छापा मारा। हालांकि वहां दीपांकर नहीं मिला। पुलिस ने घर में मिली उसकी मां के बयान रिकॉर्ड किए। उसकी मां ने बताया कि दीपांकर करीब पांच दिन से घर नहीं आया है। 

यह भी पढ़ें..
Chhattisgarh : मनोज मंडावी के निधन से खाली हुई भानुप्रतापपुर सीट पर उपचुनाव 5 दिसंबर को, 10 नवंबर से नामांकन
विज्ञापन

jharkhand police reached to arrest BJP candidate brahmanand in kanker
झारखंड पुलिस ने दुष्कर्म मामले में सस्पेंड किए गए रायपुर पुलिस के कांस्टेबर के घर में भी छापा मारा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सस्पेंड कॉन्स्टेबल भी नहीं मिला
इसके साथ ही पुलिस संस्पेंड किए गए रायपुर के आरोपी कांस्टेबल केशव के घर भी मुदखुसरा गांव पहुंची। वहां पर केशव भी नहीं मिला है। दुष्कर्म मामले में नाम सामने आने के बाद रायपुर पुलिस ने उसे सस्पेंड कर दिया था। इस बीच भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम को लेकर कोई सूचना नहीं है। उनके घर के बाहर भाजपाइयों की भीड़ एकत्र हो गई है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रही है। 

यह भी पढ़ें...Raipur: नाबालिग से गैंगरेप मामले में कॉन्स्टेबल सस्पेंड, 10 पर दर्ज है FIR, इसी में ब्रह्मानंद पर भी आरोप

jharkhand police reached to arrest BJP candidate brahmanand in kanker
भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीसीसी चीफ ने आठ दिन पहले लगाया था आरोप
दरअसल, करीब आठ दिन पहले 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम पर नाबालिग से गैंगरेप का आरोप लगाया था। साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि नाबालिग को देह व्यापार में धकेला। इस संबंध में जमशेदपुर के टेल्को थाने में केस दर्ज है। यह FIR मई 2019 में धारा 366 a, 376(3), 376ab, 376ad, 120b।4/6 पास्को के तहत दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ें...भानुप्रतापपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी ब्रह्मानंद पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, कांग्रेस ने दिखाई FIR की कॉपी

jharkhand police reached to arrest BJP candidate brahmanand in kanker
आरोपी पुलिस कॉन्स्टेबल के घर की तलाशी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निर्वाचन आयोग से भी कांग्रेस ने की थी शिकायत
इस मामले में कांग्रेस ने ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ राज्य निर्वाचन आयोग से भी शिकायत की थी। इसमें उनके ऊपर आपराधिक जानकारी छिपाने का आरोप लगाते हुए नामांकन रद्द करने की मांग की गई थी। साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री से शिकायत कर गिरफ्तार कराने की मांग रखी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इसे लेकर निशाना साधा था। कहा था कि, 15 साल की बच्ची के दुष्कर्म मामले के एक अभियुक्त ब्रह्मानंद नेताम को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed