फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   JEE student Shubh commited suicide by hanging himself in Kota

Kota Suicide Case: पंखे से लटका मिला छात्र का शव, JEE की कर रहा था तैयारी; छत्तीसगढ़ का रहने वाला था शुभ

Tue, 13 Feb 2024 05:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: श्याम जी. Updated Tue, 13 Feb 2024 05:52 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रहने वाले शुभ ने कोटा में हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। शुभ ने 29 जनवरी को जेईई मेंस की परीक्षा दी थी, जिसका रिजल्ट मंगलवार को लगभग तीन बजे के आसपास घोषित हुआ।
 

विज्ञापन
JEE student Shubh commited suicide by hanging himself in Kota
छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा की नगरी कहा जाने वाला राजस्थान के कोटा में एक बार फिर कोचिंग छात्र द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। यहां छात्र ने अपने ही कमरे में मंगलवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए मोर्चरी में रखकर परिजनों का इंतजार कर रही है। छात्र छत्तीसगढ़ के सूरजपुर स्थित जरही के इंटक नेता का बेटा बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जरही निवासी इंटक नेता अनिल चौधरी का बेटा शुभ चौधरी राजस्थान स्थित कोटा के एलन इंस्टिट्यूट में पिछले दो वर्षों से वहीं रहकर आईआईटी की तैयारी कर रहा था। उसने 29 जनवरी को जेईई मेंस की परीक्षा दी थी, जिसका रिजल्ट मंगलवार को लगभग तीन बजे के पास घोषित हुआ। रिजल्ट घोषित होने के बाद परिणाम अच्छा नहीं आने से शुभ परेशान हो गया। उसने अपने ही कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


छात्र शुभ की मां ने मंगलवार सुबह रोज क तरह बच्चे का हालचाल जानने के लिए फोन किया। इस दौरान शुभ के द्वारा कॉल रिसीव नहीं की गई। इसके बाद परिजनों ने एक के बाद एक कई बार कॉल की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अंत में शुभ के पिता ने वार्डन अधीक्षक को फोन कर शुभ का हालचाल पूछ देखने की बात कही। जिस पर वार्डन अधीक्षक ने रूम में जाकर आवाज लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभ के द्वारा जवाब नहीं मिलने पर परिजन समेत वार्डन अधीक्षक भी घबरा गया। आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर देखा गया तो शुभ का शव पंखे से लटका हुआ मिला। उसने तत्काल घटना की जानकारी लोकल पुलिस समेत परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उधर, मृतक के मामा दिल्ली से कोटा के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का पर पहुंची है। 

डीएवी के शिक्षक ने बताया कि शुभ ने दसवीं तक का हमारे स्कूल से पढ़ाई की है। वह शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहा था। उसने वर्ष 2022 में दसवीं की परीक्षा हमारे स्कूल से दी थी, जिसमे उसका स्कोर 97.4 प्रतिशत रहा था। वह इतना टूट जाएगा, नहीं पता था। मृतक शुभ के पिता ने बताया कि उसकी मां ने सोमवार की शाम को उससे बात की थी। उसकी बातों से लगा कि वह थोड़ा दुखी है।


उसने मुझे बोला कि बेटे से बात कर लो तो मैं और मेरी बड़ी बेटी तीनों ने उससे बात की थी। वह बता रहा था कि उसका एग्जाम अच्छा नहीं गया, जिस पर हम लोगों के द्वारा समझाया गया। कोई बात नहीं अगली बार मेहनत कर लेना। अभी 12वीं की परीक्षा शुरू होने वाली हैं. उसकी तैयारी करो। क्या पता था कल उससे उनकी आखरी बात हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed