{"_id":"64623babc98e4fa52b059373","slug":"jccj-gheraoed-pwd-office-and-demonstrated-by-lighting-incense-sticks-in-front-executive-engineer-ak-chauhan-ph-2023-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajnandgaon: JCCJ का अनोखा प्रदर्शन, कार्यपालन अभियंता मिले गायब; तस्वीर के सामने अगरबत्ती जलाकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajnandgaon: JCCJ का अनोखा प्रदर्शन, कार्यपालन अभियंता मिले गायब; तस्वीर के सामने अगरबत्ती जलाकर जताया विरोध
Mon, 15 May 2023 07:35 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 15 May 2023 07:35 PM IST
सार
जेसीसीजे ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान अनोखा प्रदर्शन करते हुए कार्यपालन अभियंता एके चौहान की फोटो के सामने अगरबत्ती जलाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे द्वारा आज भ्रष्टाचार के मामले में राजनांदगांव पीडब्ल्यूडी का घेराव किया गया और सूचना देने के बाद भी कार्यपालन अभियंता के अनुपस्थित रहने पर उनकी तस्वीर के सामने अगरबत्ती जलाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जनता कांग्रेस ने सड़क निर्माण में लाखों रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
जनता कांग्रेस ने किया घेराव
जनता कांग्रेस द्वारा लोक निर्माण विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर और विभिन्न सड़क निर्माण की जांच की मांग बीते कुछ वर्षों से की गई है। लेकिन लोक निर्माण विभाग द्वारा इन सड़कों की जांच नहीं कराई जा रही है। वहीं हाल ही में मानपुर-मोहला ब्लॉक अंतर्गत निर्मित सड़क पर भी लाखों रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आज जनता कांग्रेस के कोर कमेटी सदस्य और प्रदेश महासचिव नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग कार्यालय का घेराव किया गया।
विज्ञापन
कार्यपालन अभियंता की तस्वीर के सामने जलाई अगरबत्ती
इस दौरान सूचना देने के बाद भी कार्यपालन अभियंता एके चौहान के अनुपस्थित रहने पर उनकी तस्वीर के सामने अगरबत्ती जलाकर जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। अपने इस प्रदर्शन को लेकर जनता कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नवीन अग्रवाल ने कहा कि मोहला-मानपुर क्षेत्र में लाखों रुपए की लागत से बनी टोहे से पलारझारी और खड़गांव से पल्लेमाडी़-जक्के सड़क निर्माण में खुलकर भ्रष्टाचार किया गया है। जिसकी शिकायत के बाद भी अब तक जांच नहीं हुई है। इस वजह से आज लोक निर्माण विभाग का घेराव किया गया है। वहीं लोक निर्माण विभाग के एसडीओ पीके सिंघानिया ने पूरे मामले में जांच कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
जनता कांग्रेस बोली- भ्रष्टाचार की हो जांच
लोक निर्माण विभाग का घेराव करने बड़ी संख्या में जनता कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बेशर्म होकर लोक निर्माण विभाग कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द भ्रष्टाचार से निर्मित सड़कों का हवाला देते हुए जांच की मांग की। जांच नहीं होने पर आगे और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।