फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jawan Arjun Singh cremated with state honors in Korba

Korba: जवान अर्जुन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी गई विदाई

Tue, 19 Mar 2024 09:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Tue, 19 Mar 2024 09:05 PM IST
सार

कोरबा जिले के रहने वाले अर्धसैनिक बल के जवान अर्जुन सिंह की अंतिम यात्रा निकाली गई। वे सड़क हादसे में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए थे, जहां पर उन्होंने जिंदगी को अलविदा कह दिया।
 

विज्ञापन
Jawan Arjun Singh cremated with state honors in Korba
जवान अर्जुन सिंह की अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गिधौरी गांव की हर आंख तब नम हो गई, जब अर्धसैनिक बल के जवान अर्जुन सिंह की अंतिम यात्रा निकाली गई। वे सड़क हादसे में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए थे, जहां पर उन्होंने जिंदगी को अलविदा कह दिया। अपने गृह ग्राम के मुक्तिधाम पर राजकीय सम्मान के साथ उन्हें विदाई दी गई और उनके योगदान का स्मरण किया गया।

विज्ञापन


भैंसमा गिधौरी निवासी सीआईएसएफ के जवान अर्जुन सिंह कंवर पिछले सप्ताह दुर्ग भिलाई में सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। हादसे के बाद जवान का रायपुर अस्पताल में उपचार चल रहा था। इस दौरान उनकी मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर रायपुर से उनके पैतृक गांव भैंसमा गिधौरी लाया गया। सीआईएसएफ जवान अर्जुन सिंह कंवर को पैतृक गांव में पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान अंतिम दर्शन के लिए आसपास के इलाके लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


सीआईएसफ बटालियन के जवानों के अलावा कोरबा से पुलिस बल सहित ग्रामीण और आसपास के क्षेत्र से काफी लोग गांव में जुटे। इस दौरान हर आंख नम नजर आई, जिसने मातृभूमि के सपूत अर्जुन सिंह को याद किया। ग्रामीणों की मानें तो अर्जुन शुरू से सेना में भर्ती होना चाहता था और देश की सेवा करना चाहता था। गांव में आज भी ऐसे कई युवा हैं, जो उसकी राह पर चल रहे हैं और सैनिक में भर्ती होने की इच्छा रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed