{"_id":"d9c5038bc1ab0f9244a7644ff008bae4","slug":"jaundiced-widow-ties-knot-in-chhattisgarh-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनूठी शादी: व्हीलचेयर पर बैठ दुल्हन ने लिए फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनूठी शादी: व्हीलचेयर पर बैठ दुल्हन ने लिए फेरे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, रायपुर
Updated Fri, 09 May 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 साल की रूपाली अपने पहले पति को खो चुकी थी। दूसरी शादी तय हुई तो उसे पीलिया हो गया। आजकल छत्तीसगढ़ में पीलिया ने अपने पैर पसारे हुए हैं और अभी तक करीब 22 मौतों का कारण बन चुका है।
विज्ञापन
लेकिन इन सब बातों के बावजूद सलाम उस लड़के वरुण को जिसके साथ रूपाली की शादी तय हुई थी। उसने और उसके परिवार ने तय महूर्त पर ही शादी करने का फैसला किया।
वो बाकायदा बारात लेकर अंबेडकर अस्पताल पहुंचा और वहीं रचाई रूपाली से शादी। व्हीलचेयर पर बैठ कर रूपाली ने साल फेरे लिए।
इस अनूठी शादी के गवाह बने तमाम अस्पतालकर्मी, डॉक्टर्स और मरीज भी। फेरों के बाद रूपाली को दोबारा बेड पर ले जाया गया और ड्रिप लगा दी गई।
डॉक्टरों के मुताबिक उसकी पीलिया दिमाग तक पहुंच चुका है और हालत अभी भी गंभीर है। रूपाली एक तीन साल की बेटी की मां भी है।