Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jashpur subdivisional officer suspended over irregularities in construction of polytechnic college

छत्तीसगढ़: पॉलीटेक्निक कॉलेज निर्माण में गड़बड़ी पर जशपुर के उपसंभागीय अधिकारी निलंबित

Fri, 20 Nov 2026 03:59 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 20 Nov 2026 03:59 PM IST
सार

जिले के बगीचा विकासखंड में निर्माणाधीन पॉलीटेक्निक कॉलेज भवन के कार्य में गुणवत्ता संबंधी गंभीर कमियां मिलने पर लोक निर्माण विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Jashpur subdivisional officer suspended over irregularities in construction of polytechnic college
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड में निर्माणाधीन पॉलीटेक्निक कॉलेज भवन के कार्य में गुणवत्ता संबंधी गंभीर कमियां मिलने पर लोक निर्माण विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने निर्माण में अनियमितता और लापरवाही के आरोप में उपसंभागीय अधिकारी रमेश प्रसाद सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस शासकीय भवन के निर्माण में तय मानकों की अनदेखी की जा रही थी।
विज्ञापन

 

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता विजय कुमार भतपहरी ने निलंबन का आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार बगीचा में बन रहे पॉलीटेक्निक कॉलेज भवन का निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप नहीं कराया जा रहा था। कार्यस्थल पर गंभीर खामियां पाए जाने के बाद संबंधित अधिकारी पर यह सख्त कदम उठाया गया है।

विज्ञापन

 

विभाग ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निलंबित उपसंभागीय अधिकारी रमेश प्रसाद सिंह के विरुद्ध सात दिनों के भीतर आरोप पत्र तैयार किया जाए। इसके साथ ही मामले से जुड़े सभी प्रासंगिक दस्तावेज और साक्ष्य के रूप में सीडी प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए गए हैं ताकि आगे की विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

करीब 10 करोड़ रुपये की लागत वाली इस शासकीय इमारत के निर्माण में अमानक कार्य सामने आने के बाद ठेकेदार पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार विनोद कुमार जैन की भूमिका को जांच के दायरे में रखा गया है और उनके खिलाफ भी दंडात्मक कार्रवाई की बात सामने आई है। करोड़ों रुपये के इस निर्माण कार्य में हुई गड़बड़ी ने विभागीय निगरानी तंत्र पर भी सवाल उठा दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed