फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jashpur Crime: Boyfriend along with friends gang-raped his girlfriend

जशपुर में सामूहिक दुष्कर्म: प्रेमी को मारकर भगाया, फिर छह दोस्तों ने बारी-बारी से लूटी प्रेमिका की आबरू

Tue, 28 May 2024 05:42 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क,रायपुर/जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क,रायपुर/जशपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 28 May 2024 05:42 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पहले प्रेमी ने प्रेमिका से दुष्कर्म  किया फिर दोस्तों ने भी युवती के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Jashpur Crime: Boyfriend along with friends gang-raped his girlfriend
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पहले प्रेमी ने प्रेमिका से दुष्कर्म  किया फिर दोस्तों ने भी युवती के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। पूरा मामला दुलदुला थाने क्षेत्र का है। मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन


सोमवार को 20 वर्षीय युवती ने दुलदुला थाने में सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने रिपोर्ट में बताया कि वह काम करने के लिए केरल गई हुई थी। वो वहां से वापस आकर अपनी बड़ी मां के यहां रुकी थी। पास के ही गांव में युवती का प्रेमी रसल कुजूर रहता था, जिससे मिलने के लिए युवती  युवक के गांव पहुंची। इस बात से युवती के घर वाले अंजान थे।   
विज्ञापन


क्या था प्रेमी का प्लान?
जब युवती पहुंची तो उसी रात युवक ने युवती की सहमति से शारीरिक संबंध बनाया। सुबह होते ही उसे छोड़कर वहां से निकल गया। बात यही पर खत्म नहीं हुई। प्रेम में पड़ी युवती एक बार फिर जाल में फंसी गई, जब रात में युवक और युवती की बात फोन पर हुई। इस दौरान उसने युवती को मिलने के लिए गांव के डैम के पास बुलाया। जब वह आधे रास्ते में पहुंची तो प्रेमी के दो नाबालिग समेत तीन दोस्तों ने उसे अपने साथ डैम के पास ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी ने डैम में बुलाया था मिलने के लिए
युवती के डैम पर पहुंचने से पहले प्रेमी के साथ एक और एक नाबालिग मौजूद था। कुछ देर बाद प्रेमी रसल कुजूर के दोस्त निशुल तिर्की और उसके तीन दोस्त भी आ गए। युवती को देखकर रसल के पांचों दोस्तों की नीयत बिगड़ गई। रसल को वहां से भगाकर युवती को बंधक बना लिया । पांचों आरोपी युवती को कुछ दूर खेत में ले गए। जहां पर युवती से मारपीट की।

फिर शुरू हुई हैवानियत 
बात मारपीट पर नहीं रुकी। दरिंदों ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद मौके से भाग निकले। 


दुष्कर्म करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों को ढूंढ़ निकाला। सभी आरोपियों को धारा 376, 376(डी), 323, 120(बी) के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तीन नाबालिग समेत कुल छह  शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed