फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   woman killed her 15-year-old son due to illegal relationship with brother-in-law in janjgir-champa

अवैध संबंधों के लिए बेटे का कत्ल: मां ने गला घोंटा, तार से बांधकर कुएं में फेंका; चाचा संग देखा था बिस्तर पर

Sun, 28 May 2023 02:00 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 28 May 2023 02:00 PM IST
सार

पूछताछ के दौरान पहले तो वह इनकार करते रहे, फिर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने बताया कि विशेष के पिता हत्या के मामले में 2008 से जेल में सजा काट रहा है। इसी बीच द्वासा बाई धीवर और राजू धीवर में प्रेम संबंध हो गया। 

विज्ञापन
woman killed her 15-year-old son due to illegal relationship with brother-in-law in janjgir-champa
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में अपने अवैध संबंधों को छिपाने के लिए एक मां ने ही अपने बेटे की जान ले ली। पहले तो बेटे को गला दबाकर मार डाला। फिर तार से हाथ-पैर बांधकर कुएं में फेंक दिया। इसके बाद बेटे की गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। बेटे की गलती इतनी थी कि उसने अपनी मां को चाचा के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। फिलहाल करीब एक माह बाद पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी महिला और उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नैला चौकी क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


गांव के कुएं से बरामद हुआ शव 
जानकारी के मुताबिक, मुड़पार गांव निवासी द्वासा बाई धीवर ने 14 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बेटा विशेष (15) 13 अप्रैल से लापता है। उसने बेटे के अपहरण की भी आशंका जताई। पुलिस ने जांच शुरू की। इस बीच 13 मई को द्वासा बाई की बाड़ी से लगे गांव के कुएं में एक बच्चे का शव बरामद हो गया। उसकी पहचान द्वासा बाई ने अपने बेटे विशेष धीवर के रूप में की। विशेष के हाथ-पैर तार से बंधे हुए थे और पत्थर बांधकर उसके शव को कुएं में फेंका गया था। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


पति जेल गया तो देवर से बनाए संबंध
पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू की। संदेह के आधार पर पुलिस ने मां द्वासा बाई धीवर और चाचा राजू धीवर को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान पहले तो वह इनकार करते रहे, फिर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने बताया कि विशेष के पिता हत्या के मामले में 2008 से जेल में सजा काट रहा है। इसी बीच द्वासा बाई धीवर और राजू धीवर में प्रेम संबंध हो गया। दोनों 13 अप्रैल को बैंक गए थे, वहां से लौटकर आए तो बिस्तर में साथ थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध संबंधों के खुलासे के डर से मार दिया
इसी बीच विशेष भी आ गया। उसने अपनी मां को चाचा के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो पिता को सारी बात बताने के लि कहा। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि, अवैध संबंधों का खुलासा होने के डर से चाचा राजू ने विशेष का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर विशेष के शव को तार और पत्थर से बांधकर कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed