फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Villagers sit on indefinite hunger strike against corruption in Janjgir-Champa

खोखसा में लाखों रुपये का भ्रष्टाचार: अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण, सरपंच सचिव पर कार्रवाई की मांग

Tue, 20 Aug 2024 09:41 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर चांपा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 20 Aug 2024 09:41 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में लाखों रुपये के भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीण अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

विज्ञापन
Villagers sit on indefinite hunger strike against corruption in Janjgir-Champa
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर-चांपा जिले के खोखसा ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ ग्रामवासियों ने मोर्चा खोला है। कचहरी चौक में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे है। ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाओं में भ्रष्टाचार करने का आरोप सरपंच और सचिव पर लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच और सचिव के भ्रष्टाचार के बावजूद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार,ग्राम पंचायत खोखसा में  बंधवा तलब से मुक्ति धाम तक 300 मीटर की सीसी रोड बननी थी जिसमे सरपंच सचिव ने केवल 270 मीटर तक सीसी रोड निर्माण किया और 300 मीटर तक निर्माण का पैसा निकाला है।
विज्ञापन


वहीं बोर खनन के लिए वर्ष 2021- 22 में 14 वे वित्त 1.80 हजार रुपये और 15 वित्त से 1.80 हजार रुपये की राशि आहरण की गई थी। कलेक्टर आकाश छिकारा से मामले की शिकायत के बाद जांच दल का गठन कर जांच कराया गया था। जिसमे तहसीलदार की 5 सदस्य की टीम ने जांच में अनियिमिता पाई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि जिला प्रशासन सचिव का स्थानांतरण कर दिया गया है। जिससे आक्रोश में हैं। ग्रामवासियों ने प्रशासन से बार-बार शिकायत की। लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। सरपंच सचिव के खिलाफ FIR दर्ज कराए जाने की मांग की गई।


मगर अधिकारियों के द्वारा सचिव को निलंबित करने के बजाए किसी अन्य जगह स्थानांतरण किया गया है। जिससे निराश होकर ग्रामीण जांजगीर के कचहरी चौक में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि जब तक दोषी सरपंच और सचिव के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अपनी हड़ताल जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed