फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Uproar of prisoners after drug paraphernalia was found in Janjgir Jail

जांजगीर जेल में हंगामा: नशे का सामान मिलने पर कैदियों का उत्पात, तीन घायल; बोले- पैसे के लिए कर रहे प्रताड़ित

Sun, 28 May 2023 08:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 28 May 2023 08:07 PM IST
सार

कर्मचारी बैरक की तलाशी ले रहे थे। इसमें बंदियों के पास नशे का सामान बरामद हुआ, जिसे जब्त कर लिया गया। इसके बाद कैदियों ने कर्मचारियों पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Uproar of prisoners after drug paraphernalia was found in Janjgir Jail
अस्पताल ले जाने के दौरान भी कैदी हंगामा करते रहे। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिला जेल में रविवार को कैदियों ने हंगामा कर दिया। कैदियों ने खाने का बहिष्कार कर दिया और नारेबाजी करने लगे। इसमें तीन कैदी घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। हंगामे की सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार और केंद्रीय जेल अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित कैदियों को समझाकर शांत कराया। कैदियों का आरोप है कि पैसों के लिए उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि नशे का सामान मिलने पर हंगामा किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक,  खोखरा स्थित जिला जेल जांजगीर में रविवार सुबह लॉकअप खुलने के बाद कर्मचारी बैरक की तलाशी ले रहे थे। इसमें बंदियों के पास नशे का सामान बरामद हुआ, जिसे जब्त कर लिया गया। इसके बाद कैदियों ने कर्मचारियों पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जेल में बंद 240 कैदी हंगामा करने लगे और खाने का बहिष्कार कर दिया। बंदियों ने जिला जेल के अधीक्षक सहित कर्मचारियों की शिकायत की। कहा कि, खाने की क्वालिटी के साथ स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय जेल अधीक्षक और रेंज प्रभारी ने बताया कि बंदियों में तीन लोगो ने जेल के अंदर अपने शरीर को काट लिया, जिससे खून बहने लगा। तीनों बंदियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बंदियों कि मांग पर  जेल में लगे सीसी टीवी कैमरों के फुटेज निकाल कर जांच की जाएगी। अगर कर्मचारी दोषी मिलते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। इसके आलावा बंदियों के खाना और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भी डाक्टर की व्यवस्था करने का दावा किया। फिलहाल कैदियों ने हंगामा शांत करा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed