{"_id":"676eabd434bc94eaba0aa2a3","slug":"two-young-men-who-went-for-picnic-drowned-in-hasdeo-river-one-died-in-janjgir-champa-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: पिकनिक मनाने गए दो युवक हसदेव नदी में डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: पिकनिक मनाने गए दो युवक हसदेव नदी में डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
Fri, 27 Dec 2024 07:00 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 27 Dec 2024 07:00 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी गांव में हसदेव नदी में नहाने के गए दो युवक बह गए जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी गांव में हसदेव नदी में नहाने के गए दो युवक बह गए जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है। कोरबा जिले के दीपका से पिकनिक मनाने परिवार के साथ पहुंचे थे। बिलासपुर एसडीआरएफ को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
बलौदा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने बताया कि शुक्रवार को कोरबा जिले के रहने वाले सुमित सिंह और अश्वनी सिंह अपने परिवार के साथ देवरी गांव के हसदेव नदी में पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे हुए थे। नहाने के दौरान दोनों पानी के तेज बहाव में बह गए। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक अश्वनी सिंह 24 वर्ष के शव को बरामद किया गया है। वहीं दूसरे युवक सुमित सिंह 19 वर्ष जोकि लापता है जिसकी तलाश की जा रही है। मगर कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
