फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Terror of mad dog eight people were chased and bitten in Janjgir Champa

Janjgir Champa: पागल कुत्ते का आतंक, आठ लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर काटा, दहशत में लोग

Tue, 21 May 2024 06:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 21 May 2024 06:45 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह में पागल कुत्ते की काटने से 8 लोग गजख्मी हुए है। जिन्हे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया क्या है। वहीं एक कार का बम्फर टूटा तो ऑटो में चढ़कर सीट को फाड़ा है।

विज्ञापन
Terror of mad dog eight people were chased and bitten in Janjgir Champa
पागल कुत्ते ने आठ लोगों को काटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह में पागल कुत्ते की काटने से 8 लोग गजख्मी हुए है। जिन्हे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया क्या है। वहीं एक कार का बम्फर टूटा तो ऑटो में चढ़कर सीट को फाड़ा है। लोगों में पागल कुत्ते को देख भय का माहौल है।

विज्ञापन

 

जानकारी अनुसार,आज मंगलवार की दोपहर को एक पागल कुत्ता जोकि ग्रामीणों को दौड़ा रहा था और उन्हें काट रहा था। बस स्टैंड के पास आ गया उसके सामने जो भी आता था उसे दौड़ा दौड़ा कर काट लेता था। कुत्ते की हरकत को देख आस पास के लोग किसी तरह से अपनी जान बचाने के लिए दुकानों में तो घरों के अंदर घुसने लगे। इस तरह पागल कुत्ते ने 8 लोगो को काटा है। जिन्हे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अस्पताल  बम्हनीडीह में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इतने में पागल कुत्ते का मन नहीं भरा की वह खड़ी गाड़ियों को भी काट रहा था। बस स्टैण्ड में खड़ी स्विफ्ट कार के बंपर को भी तोड़ दिया 2 ऑटो में चढ़कर ऑटो के सीट को फाड़ दिया जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। जिससे लोगो में अब भय का माहौल है। 

विज्ञापन


घायलों के नाम   
1- राजकीरण
2- सुनैना केवट 
3- कान्हा 
4- रीना  
5- अशोक साहू 
6- राकेश 
7- रानी केवट  
8- रूपनारायण पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed