फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   tea cart burnt to ashes due to cylinder fire in Janjgir-Champa

Janjgir-Champa: सिलेंडर में आग लगने से ठेला जलकर खाक, आसपास की दुकानें भी चपेट में आईं, जान बचाकर भागे लोग

Mon, 22 May 2023 05:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 22 May 2023 05:12 PM IST
सार

थोड़ी ही देर में आग ने पूरे ठेले को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान वहां नाश्ता कर रहे लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। आग ने आसपास खड़े दो ठेलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। 

विज्ञापन
tea cart burnt to ashes due to cylinder fire in Janjgir-Champa
चाय की दुकान में आग लगने से ठेला जलकर खाक हो गया। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में सोमवार को एक चाय दुकान में रखे सिलेंडर में आग लगने से एक ठेला जलकर खाक हो गया। वहीं आग ने आसपास खड़े ठेलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान वहां नाश्ता कर रहे लोग जान बचाकर भागे। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। हादसा अकलतरा थाना क्षेत्र में क्रोकोडाइल पार्क के सामने हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोटमी सोनार स्थित क्रोकोडायल पार्क के सामने लगे चाय के ठेले पर रखे सिलेंडर से सोमवार सुबह करीब 11 बजे गैस का रिसाव होने लगा। दुकानदार ने गैस रिसाव को रोकने का प्रयास नहीं किया, इसके चलते अचानक से सिलेंडर में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने पूरे ठेले को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान वहां नाश्ता कर रहे लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। आग ने आसपास खड़े दो ठेलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed