फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Supervisor dies after being hit by goods train in coal siding in Janjgir Champa

Janjgir Champa: ट्रेन की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत, अफरीद में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी

Wed, 06 Mar 2024 04:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 06 Mar 2024 04:45 PM IST
सार

आज सुबह कोल साइडिंग में काम करने वाले लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। नैला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
Supervisor dies after being hit by goods train in coal siding in Janjgir Champa
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के नैला कोल साइडिंग में सुपरवाइजर का काम कर रहे राम गोपाल टंडन उम्र 26 साल की मालगाड़ी के चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना रात्रि लगभग चार बजे की बीच हुई है। रेलवे ट्रैक में शव दो टुकड़ों में मिला है, कोल साइडिंग में काम करने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई। नैला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार मृतक राम गोपाल टंडन शारदा मां लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड में सुपवाइजार का काम करता था। उसे काम करते पांच दिन हुआ था। वह रात्रि चार बजे कोल साइडिंग पर काम में था। रेलवे ट्रैक में बैठा हुआ था तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गया। 

विज्ञापन

 

आज सुबह कोल साइडिंग में काम करने वाले लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। नैला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। परिजनों ने बताया की मृतक राम गोपाल टंडन जोकि अपने घर में इकलौता था। चार मार्च 2021 को शादी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अफरीद में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम अफरीद में एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति का तालाब के किनारे शव मिला है। निस्तारी के लिए गए ग्रामीणों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी गई। मृतक बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। फोटो को आस-पास के थाना क्षेत्रों में भेजा गया है जिससे मृतक की पहचान हो सके। वहीं अज्ञात बुजुर्ग की मौत कैसे हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा। सारागांव पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।


सारागांव थाना प्रभारी सत्यम चौहान ने बताया की आज बुधवार की सुबह ग्रामीणों से पुलिस को सूचना मिली की ग्राम अफरीद के तालाब के किनारे एक बुजुर्ग व्यक्ति उम्र लगभग 60 साल की मृत अवस्था में शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची और पंचनामा की कार्यवाही कर शव को जिला अस्पताल जांजगीर के मर्चुरी में रखा गया है। मृतक बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed