फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Prisoner absconds from district hospital prison ward Arrested for fraud in Janjgir Champa

जांजगीर-चांपा में जेल प्रहरी निलंबित: जिला अस्पताल के बंदी वार्ड से कैदी फरार, पहले भी हो चुका है फरार

Sat, 08 Nov 2025 01:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 08 Nov 2025 01:45 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के जिला अस्पताल के बंदी कक्ष से महाठग आरोपी पांचराम निषाद जेल पहरी को चकमा देकर अस्पताल परिसर से भाग निकला है। विचाराधीन आरोपी का डायरिया और हाथ टूटने को लेकर इलाज के लिए 7 नवंबर की दोपहर को भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन
Prisoner absconds from district hospital prison ward Arrested for fraud in Janjgir Champa
बंदी फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के जिला अस्पताल के बंदी कक्ष से महाठग आरोपी पांचराम निषाद जेल पहरी को चकमा देकर अस्पताल परिसर से भाग निकला है। विचाराधीन आरोपी का डायरिया और हाथ टूटने को लेकर इलाज के लिए 7 नवंबर की दोपहर को भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार,,आज शनिवार की सुबह 10 बजे की घटना बताई जा रही है। सिविल सर्जन एस कुजूर ने बताया कि विचाराधीन बंदी का जिला अस्पताल में डायरिया हल्की बुखार के कारण जिला जेल से अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती किया गया था। सुबह डॉक्टर ने जांच के बाद दवाई लिखी थी जिसे लेने के लिए एक पहरी गया हुआ था।जिसके बाद दवा लेकर वापस आने पर देख तो बंदी हथकड़ी से हाथ छुड़ा कर मौके से भाग निकला था अस्पताल में खोज बीन की मगर कुछ पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन


वही जिले जेल के जेलर डीडी टोंडे का कहना था कि विचाराधीन आरोपी पंचराम निषाद के हाथ में फ्रैक्चर हुआ था जिला जेल में इलाज नहीं होने पर बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कर आज उसका प्लास्टर लगाना था। आरोपी जोकि धारा 303 के मामले में जेल पर बंद था। 28 अक्टूबर को नवागढ़ पुलिस ने ठगी के मामले में उसे गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सिविल सर्जन एस कुजूर और जिला जेलर डीडी टोंडे दोनों के बयानों में विरोधाभास है। फिलहाल जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से विचाराधीन बंदी आरोपी पंचराम निषाद किस तरफ भगा है उसकी जांच की जा रही है वहीं सिटी कोतवाली थाना जांजगीर में भी अपराध दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।


खोखरा जिला जेल अधीक्षक  डीडी टोंडे  ने जिला अस्पताल से फरार हुए विचाराधीन बंदी के मामले मे जेल प्रहरी को निलंबित किया गया है  वही फरार आरोपी पंच राम के खिलाफ कोतवाली थाना मे दर्ज किया गया,पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने आरोपी के छुपने के स्थानों मे पुलिस टीम भेजा गया है आम लोगो से भी की अपील की  गई है कि फरार बंदी पंच राम की जानकारी मिलने पर पुलिस को सुचना दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed