{"_id":"66a0ec5bc5ca856eb00a9789","slug":"police-arrested-four-gamblers-gambling-den-was-set-up-on-the-banks-of-lilagar-river-in-janjgir-champa-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: चार जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लीलागर नदी किनारे लगी थी फड़, कई हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: चार जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लीलागर नदी किनारे लगी थी फड़, कई हुए फरार
Wed, 24 Jul 2024 05:29 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 24 Jul 2024 05:29 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले में जुआ खेलते चार जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पिपरसत्ती गांव के लीलागर नदी किनारे फड़ लगाकर खेल रहे थे जुआ।
विज्ञापन
चार जुआरी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले में जुआ खेलते चार जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पिपरसत्ती गांव के लीलागर नदी किनारे फड़ लगाकर खेल रहे थे जुआ।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार,, अकलतरा थाना क्षेत्र में लगातार जुआ होने की सूचना मिलने पर एसपी विवेक शुक्ला ने कार्यवाही के निर्देश दिया। जिसपर मंगलवार की रात सूचना मिली कि पीपरसत्ती गांव के पास लीलागर नदी में जुआड़ीयो की फड़ लगी है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने रेड कार्यवाही की मगर जुआड़ीयो की इसकी सूचना पहले से मिल चुकी थी। जिसके कारण से दर्जन भर जुआड़ी मौके से भाग निकले केवल 4 जुआड़ीयो को पकड़ सकी है। जिसके पास से 1 लाख 20 हजार रु नगदी रकम और एक ओमनी वैन,4 नग मोबाइल,9 नग मोटर साइकिल सहित 6 लाख 36 हजार की जब्ती की गई है।
विज्ञापन
आरोपी आशीष कुमार 34 वर्ष निवासी धुर्वाकारी थाना पचपेड़ी,घनश्याम साहू 33 वर्ष निवासी कोड़ापुरी थाना सकरी, गोपाल यादव 39 वर्ष निवासी नयापारा थाना सिरगिट्टी,अजय साहू 34 वर्ष नयापारा कीर्ति थाना सिरगिट्टी को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन