फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   People of Dhivar community surrounded SP office alleging that they were implicated in a false case

जांजगीर चांपा: झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाकर धीवर समाज के लोगों ने घेरा एसपी कार्यालय, कार्रवाई की मांग की

Tue, 31 Dec 2024 06:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 31 Dec 2024 06:16 PM IST
सार

गांव के लोगों का कहना है कि सभी को पता है कि पंचराम धीवर सीधा व्यक्ति है ना शराब पीता है और ना ही शराब बेचता है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों के द्वारा पद का दुरुपयोग करते हुए करीब व्यक्ति को फर्जी शराब केस में फंसाया गया है।

विज्ञापन
People of Dhivar community surrounded SP office alleging that they were implicated in a false case
विरोध प्रदर्शन करते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम बनारी के ग्रामीण पंचराम धीवर को शराब बिक्री के झूठे मामले में जेल भेजने और 50 हजार रुपये की पुलिस वालों के द्वारा मांग करने का आरोप लगाते हुए, धीवर समाज के लोगों व परिजनों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया। एसपी विवेक शुक्ला को प्रार्थना पत्र देकर जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन


मामला सिटी कोतवाली थाना का है। सिटी कोतवाली पुलिस ने 26 दिसंबर को पंचराम धीवर के पास से 17 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की थी। इसके बाद आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि कुछ पुलिस वाले पंचराम धीवर की तलाश करते हुए घर पहुंचे हुए थे। जब घर के अन्य सदस्यों ने बताया कि अभी घर पर नहीं है वह मजदूरी करने गया हुआ है। तब कहा कि आने पर उसे थाने भेजने की बात कहते हुए वह चले गए। जब पंचराम धीवर घर पहुंचा तो थाने में बुलाए जाने की जानकारी उसे घर के सदस्यों ने दी। जिस पर पंचराम धीवर थाना पहुंचा। तब चोरी के सामान को कबाड़ में बेचते हो कहकर 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। आरोप है कि पंचराम ने जब पैसे देने में जब असमर्थता जताई तो थाने में मारपीट कर पुलिस गाड़ी में बैठाकर साबरिया डेरा कांजी नाला के पास उसे जे जाया गया और सिपाहियों ने दो शराब के जरीकेन मांगा कर फर्जी जब्ती बताकर शराब के झूठे केस में फंसा कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


गांव के लोगों का कहना है कि सभी को पता है कि पंचराम धीवर सीधा व्यक्ति है ना शराब पीता है और ना ही शराब बेचता है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों के द्वारा पद का दुरुपयोग करते हुए करीब व्यक्ति को फर्जी शराब केस में फंसाया गया है। मामले की उचित जांच कर कार्यवाही की मांग की गई और एसपी विवेक शुक्ला को आवेदन दिया गया है। इस मामले में एसपी विवेक शुक्ला ने जानकारी लेने चाही लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed