फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Nine year old girl dies after drowning in a pond accident happened while celebrating a picnic had gone to clea

Janjgir Champa: तालाब में डूबने से नौ साल की बच्ची की मौत, पिकनिक मनाते समय हादसा, हार्ट अटैक से मजदूर की मौत

Mon, 24 Feb 2025 03:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 24 Feb 2025 03:35 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पंचायत कुथुर में तालाब के पानी में डूबने से 9 साल की मासूम बच्ची पुष्पा पटेल की मौत हुई है। गांव के अन्य बच्चों के साथ तालाब के किनारे पिकनिक मना रहे थे। जांजगीर चांपा जिले के ग्राम नरियारा में स्थित KSK पॉवर प्लांट में काम करने वाले माली शुभचंद टंडन 50 वर्ष की प्लांट के अंदर हार्टअटैक से मौत हुई है।

विज्ञापन
Nine year old girl dies after drowning in a pond accident happened while celebrating a picnic had gone to clea
बच्ची की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पंचायत कुथुर में तालाब के पानी में डूबने से 9 साल की मासूम बच्ची पुष्पा पटेल की मौत हुई है। गांव के अन्य बच्चों के साथ तालाब के किनारे पिकनिक मना रहे थे। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है,घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी अनुसार,, राम नगर के जगदेव पटेल के घर के पास मनरेगा के तहत नए तालाब का निर्माण किया गया है। उस तालाब के पास किनारे में गांव के 5 छोटे छोटे बच्चे पिकनिक मना रहे थे। सभी बच्चों ने खाना खाया जिसके बाद पुष्पा पटेल बर्तन को साफ करने के लिए तालाब के पास गई हुई थी।  तभी बर्तन साफ करने के दौरान पैर फिसला और गहरे पानी में चली गई। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी अन्य बच्चों ने गांव के लोगो को दी जिसके बाद लोगो की भीड़ तालाब के पास पहुंची और तालाब के पानी से बाहर निकाला गया। जिससे किसी तरह से उपचार के लिए जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे मगर डॉक्टर ने जांच उपरांत बच्ची पुष्पा पटेल को मृत घोषित किया। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन


मृतिका बच्ची के पिता ने बताया कि मैं अपनी पत्नी के साथ पामगढ़ रोजी मजदूरी का काम करने गए हुए थे। हमें सूचना मिली कि पुष्पा तालाब के पानी में डूब गई है सब काम छोड़ कर गांव पहुंचे तो पता चला कि मेरी पुत्री पुष्पा पटेल की मौत हो गई है। वही परिजनों और मां का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हार्ट अटैक से मजदूर की मौत

Nine year old girl dies after drowning in a pond accident happened while celebrating a picnic had gone to clea
Dead body demo - फोटो : istock

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम नरियारा में स्थित KSK पॉवर प्लांट में काम करने वाले माली शुभचंद टंडन 50 वर्ष की प्लांट के अंदर हार्टअटैक से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी है घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नरियारा का रहने वाला शुभ चंद टंडन जोकि KSK पॉवर प्लांट में माली का काम करता था। वह रोजाना की तरह काम करने के लिए गया हुआ था।

पॉवर प्लांट के अंदर पेड़ो पर पानी डाल रहा था तभी अचानक वह जमीन पर गिर पड़ा। जिसे देख उसके अन्य साथियों ने प्लांट प्रबंधक को सूचना दी और उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे हुए थे। माली शुभचंद टंडन को डॉक्टरों ने जांच किया तो उसे मृत घोषित किया। डॉक्टरों का कहना है कि हार्ट अटैक आने से मौत हुई है।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया,पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल कर रही है। शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed