फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Murder middle aged man sleeping outside the house

Janjgir Champa: घर के बाहर सो रहे अधेड़ की हत्या, धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट

Sat, 02 Sep 2023 10:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 02 Sep 2023 10:45 PM IST
सार

बताया जा रहा है की शुक्रवार की रात्रि करीबन 10 बजे से बिजली बंद थी,जोकि 1.30 बजे लगभग बिजली आई थी। बिजली बंद होने के कारण गर्मी से परेशान लोग घरों के बाहर ही सो रहे थे। आसंका जताई जा रही है कि 12 से 1बजे के बीच हत्या की गई है।

विज्ञापन
Murder middle aged man sleeping outside the house
घटना स्थल पर मौजूद भीड़ और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ढाबाडीह में घर के बाहर खाट पर सोए हुए श्रवण कुमार की धारदार हथियार से सिर पर हमला कर हत्या की गई है। खून के छीटें दीवारों में भी पड़ी है। वह रात्रि में घर के बाहर सोया हुआ था। मौके पर एफएसएल और डॉग एस्कॉर्ट की टीम भी पहुंची हुई है। पामगढ़ थाना क्षेत्र की है घटना, किस वजह से हत्या की गई है इसका पता नहीं चला पाया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार मृतक श्रवण कुमार का बड़ा बेटा रात्रि करीबन तीन बजे घर आया तो देखा की उसका पिता श्रवण कुमार जोकि घर के बाहर खाट पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। जिसके बाद अपने पिता की इस हालत में देख गांव के लोगों को इसकी सूचना दी। मृतक के बेटे ने बताया की वह अपनी मां के साथ बिलासपुर में रोजी मजदूरी के काम करते है। रक्षाबंधन मानने के लिए गांव आए हुए थे। मां और छोटा भाई मामा के घर विद्याडीह गए हुए थे। वहीं पुलिस को भी सूचना दी गई।

विज्ञापन

 


शनिवार को पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर बिलासपुर से एफएसएल की टीम पहुंची हुई है और हत्या की सुराग जुटने में लगी हुई है। वहीं डॉग स्क्वायड की टीम की मदद ली जा रही है। इस मामले में एसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि, मृतक श्रवण कुमार कुर्रे के सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है जिसके खून के छीटें दीवारों में भी लगे हुए है। हत्या करने की वजह अभी सामने नही आई है। पुलिस हर एक पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारे को पकड़ लेने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बताया जा रहा है की शुक्रवार की रात्रि करीबन 10 बजे से बिजली बंद थी,जोकि 1.30 बजे लगभग बिजली आई थी। बिजली बंद होने के कारण गर्मी से परेशान लोग घरों के बाहर ही सो रहे थे। आसंका जताई जा रही है कि 12 से 1बजे के बीच हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed