फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Major ACB action in Janjgir Champa SDM office s Amin Patwari and two others caught taking bribe

जांजगीर-चांपा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: SDM कार्यालय के अमीन पटवारी समेत दो घूस लेते पकड़े, 1.80 लाख बरामद

Thu, 30 Oct 2025 03:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 30 Oct 2025 03:39 PM IST
सार

योजना के तहत 30 अक्तूबर को प्रार्थी बुधराम को रिश्वत की रकम 1.80 लाख रुपये के साथ भेजा गया। जैसे ही अमीन पटवारी बिहारी सिंह ने रकम अपने हाथों में ली, उसी समय डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह के नेतृत्व में तैनात टीम ने मौके पर दबिश दी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Major ACB action in Janjgir Champa SDM office s Amin Patwari and two others caught taking bribe
पकड़े गए कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो बिलासपुर की टीम ने एसडीएम कार्यालय चांपा के भू-अर्जन शाखा में पदस्थ अमीन पटवारी बिहारी सिंह और ऑपरेटर राजकुमार देवांगन को एक किसान से 1 लाख 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


ग्राम रायपुरा जिला सक्ती निवासी किसान बुधराम धीवर ने 16 अक्तूबर को एसीबी इकाई बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी और उसकी बहन के नाम की ग्राम कोसमंदा (जिला जांजगीर) स्थित जमीन नेशनल हाइवे निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई थी। इसके एवज में अगस्त-2025 में एसडीएम कार्यालय चांपा से भू-अर्जन अधिकारी द्वारा उन्हें 35 लाख 64 हजार 99 रुपये मुआवजा राशि के रूप में उनके संयुक्त बैंक खाते में जमा की गई थी।

विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, भुगतान के बाद भू-अर्जन शाखा के अमीन पटवारी बिहारी सिंह और आपरेटर राजकुमार देवांगन ने किसान से कहा कि उन्होंने राशि निकलवाने में मदद की है, इसलिए उन्हें 1 लाख 80 हजार रुपये देना होगा। रिश्वत की मांग से परेशान किसान ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों को रंगेहाथ पकड़वाने की इच्छा जताई।

शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद एसीबी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। 30 अक्तूबर को प्रार्थी बुधराम को रिश्वत की रकम 1.80 लाख रुपये के साथ भेजा गया। जैसे ही अमीन पटवारी बिहारी सिंह ने रकम अपने हाथों में ली, उसी समय डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह के नेतृत्व में तैनात टीम ने मौके पर दबिश दी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी बिहारी सिंह से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली है। अचानक हुई इस कार्रवाई से एसडीएम कार्यालय परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। एसीबी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और 12 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed