फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Janjgir Champa SP held a meeting with gazetted officers of the district

Janjgir Champa: एसपी ने जिले के राजपत्रित अधिकारियों के साथ की बैठक, अपराध पर रोक लगाने के दिए निर्देश

Sun, 26 Nov 2023 04:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 26 Nov 2023 04:54 PM IST
सार

एसपी ने कहा कि सभी थाना क्षेत्रों में रात्रि में गस्त लगातार करे, संदेही वाहनों की चेकिंग करें, संदेही लोगों से पूछताछ कर कार्रवाई करें। 

विज्ञापन
Janjgir Champa SP held a meeting with gazetted officers of the district
एसपी ने जिले के राजपत्रित अधिकारियों के साथ की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में एसपी विजय अग्रवाल ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों की बैठक ली। एसपी ने बैठक में जिले के थाना क्षेत्र में चल रहे जुआ/ सट्टा, थाने में लंबित शिकायत उठाई गिरी/ लूट की जैसे घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन

 

मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार को एसपी विजय अग्रवाल ने जिले के राजपत्रित अधिकारियों एवं सभी थाना क्षेत्र के प्रभारियों की बैठक में कहा की सभी थाना क्षेत्रों में जुआ/सट्टा की लगातार शिकायत आ रही है जिस पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिले में धान की खरीदी का समय है। जिसमें किसान अपने धान बेचने के बाद बैंक से पैसा निकालने पहुंच रहे है। जिसमे अपराधी उठाई गिरी/लूट की घटनाएं होने की संभावना रहती है। जिसे लेकर लगातार पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए।साथ ही किसानों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाकर उठाई गिरी लूट की घटना को बचाने के संबंध में जानकारी देने को कहा। 

विज्ञापन

 

एसपी ने कहा कि सभी थाना क्षेत्रों में रात्रि में गस्त लगातार करे, संदेही वाहनों की चेकिंग करें, संदेही लोगों से पूछताछ कर कार्रवाई करें। जिले के सभी थाना/ चौकी में धारा 363 के तहत प्रकरण में ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाकर बालक-बालिका की खोजबीन कर कर संभव प्रयास करें। अपहरण का कोई सुराग अथवा लोकेशन मिलने पर त्वरित कार्रवाई के एसपी ने निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed