Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   janjgir-champa-road-accident-woman-dies-two-scooty-collision-driver-absconding

जांजगीर-चांपा: दो स्कूटी की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 60 वर्षीय महिला की मौके पर मौत

Fri, 13 Nov 2026 04:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2026 04:13 PM IST
सार

जांजगीर-चांपा के पामगढ़ में दो स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में 60 वर्षीय सोनमती टंडन की मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरी स्कूटी चला रही युवती फरार हो गई।

विज्ञापन
janjgir-champa-road-accident-woman-dies-two-scooty-collision-driver-absconding
मृतक महिला सोनमती टंडन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है। सिंचाई कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर दो स्कूटी में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतिका की पहचान ग्राम सिल्ली निवासी सोनमती टंडन के रूप में हुई है। सोनमती अपने नाती के साथ गांव बरभाटा किसी काम से जा रही थीं। तभी शिवरीनारायण की ओर से एक युवती अपनी स्कूटी चलाते हुए आ रही थी। पामगढ़ के सिंचाई कॉलोनी के पास मुख्य मार्ग पर दोनों स्कूटी की टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों स्कूटी पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े। सोनमती टंडन को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। इन चोटों के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दूसरी स्कूटी चला रही युवती अपनी गाड़ी लेकर तुरंत मौके से फरार हो गई।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही पामगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से मार्ग को सुरक्षित किया। मृतका सोनमती टंडन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार चालक की तलाश
पुलिस अब फरार स्कूटी चालक युवती की तलाश में जुट गई है। पुलिस टीम फरार युवती और उसकी स्कूटी का पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद से ही युवती मौके से गायब है। पुलिस विभिन्न माध्यमों से उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed