{"_id":"66d3fc66580489b74d06b139","slug":"janjgir-champa-news-congress-leader-along-with-his-entire-family-committed-suicide-by-consuming-poison-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में सामूहिक आत्महत्या: कांग्रेस नेता ने पूरे परिवार के साथ जहर खाकर मौत को लगाया गले, चार की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में सामूहिक आत्महत्या: कांग्रेस नेता ने पूरे परिवार के साथ जहर खाकर मौत को लगाया गले, चार की गई जान
Sun, 01 Sep 2024 11:02 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 01 Sep 2024 11:02 AM IST
सार
कांग्रेस नेता पंचराम यादव उसकी पत्नी दिनेश नांदनी यादव (55), सूरज यादव (27), नीरज यादव (32) ने एक साथ जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। उन्होंने ऐसा क्यों किया इसका अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने पूरे परिवार समेत जहर खाकर मौत को लगाया गले
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 बोधा तालाब के रहने वाले पंचराम यादव (65) ने अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ जहर का सेवन कर लिया। जिससे चारों की बिलासपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार, 30 अगस्त को कांग्रेस नेता पंचराम यादव उसकी पत्नी दिनेश नांदनी यादव (55), सूरज यादव (27), नीरज यादव (32) ने एक साथ जहर का सेवन किया था। जिन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर सभी को बिलासपुर रेफर किया गया था। सिम्स अस्पताल में नीरज यादव की इलाज के दौरान मौत हुई थी।
विज्ञापन
वहीं, पंचराम यादव, दिनेश नंदनी यादव और सूरज यादव का उपचार आरबी अस्पताल में चला रहा था। जहां 31 अगस्त की देर रात तीनों की इलाज के दौरान मौत हुई है। किस कारण से सभी लोगो ने जहर का सेवन किया है यह अभी अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन