{"_id":"6a3694ed04c9d7bdeb0a6318","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4415377-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET परीक्षा मॉक ड्रिल:-पांच परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा, दस्तावेज सत्यापन और सीसीटीवी व्यवस्था का परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET परीक्षा मॉक ड्रिल:-पांच परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा, दस्तावेज सत्यापन और सीसीटीवी व्यवस्था का परीक्षण
Sat, 20 Jun 2026 07:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 07:49 PM IST
सार
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के निर्देशानुसार नीट (यूजी) परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और पारदर्शी आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी पांच परीक्षा केंद्रों में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
NEET परीक्षा मॉक ड्रिल
विस्तार
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के निर्देशानुसार नीट (यूजी) परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और पारदर्शी आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी पांच परीक्षा केंद्रों में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
शाम 4 बजे से 5 बजे तक आयोजित इस अभ्यास के दौरान परीक्षा केंद्रों में वास्तविक परीक्षा जैसी परिस्थितियां निर्मित कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक समस्या से बचना तथा अभ्यर्थियों को सुगम वातावरण उपलब्ध कराना रहा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने स्वयं परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, दस्तावेज सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र प्रभारियों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। प्रवेश, पहचान सत्यापन और सुरक्षा जांच की सभी प्रक्रियाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन का मानना है कि मॉक ड्रिल के माध्यम से परीक्षा दिवस पर संभावित चुनौतियों की पहचान कर उनका समय रहते समाधान किया जा सकता है। इससे परीक्षा का संचालन अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से हो सकेगा।
विज्ञापन