फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Janjgir Champa Dead body of person fell in Hasdeo river found

Janjgir Champa: हसदेव नदी में गिरे शख्स का 53 घंटे बाद मिला शव, मानसिक रूप से बीमार था मृतक

Sun, 02 Jul 2023 09:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 02 Jul 2023 09:36 PM IST
सार

मिली जानकारी अनुसार, हावड़ा मुबाई मुख्य रेल मार्ग हसदेव नहीं में बार रेलवे ब्रिज से ट्रेन की ठोकर से नदी में गिरे व्यक्ति का शव 53 घंटे बाद मिला है। 

विज्ञापन
Janjgir Champa Dead body of person fell in Hasdeo river found
हसदेव नदी में गिरे शख्स का 53 घंटे बाद मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के हसदेव नदी में बने हावड़ा मुंबई रेलवे मुख्य रेल मार्ग ट्रेन की ठोकर से रेलवे ब्रिज से गिरे व्यक्ति के शव को 53 घंटे के बाद हसदेव नदी के पानी को रोकने के लिए लगाए गए पुल से पुलिस ने बरामद किया है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, हावड़ा मुबाई मुख्य रेल मार्ग हसदेव नहीं में बार रेलवे ब्रिज से ट्रेन की ठोकर से नदी में गिरे व्यक्ति का शव 53 घंटे बाद मिला है। हसदेव नदी में नया रेलवे ब्रिज बनाया जा रहा है नदी के पानी के बहाव को रोकने के लिए पुल बनाया गया था जिसमे शव फसा हुआ था। पुल को चैन माउंटेन मशीन की सहायता से तोड़ा गया। जिसके बाद एसडीआरएफ और नगर सैनिक की मदद से रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला गया है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। आगे की कार्यवाही सिटी कोतवाली पुलिस कर रही है। मृतक की पहचान लैन कुमार केवट उम्र 50 साल निवासी बालपुर के रूप में की गई। सिटी कोतवाली जांजगीर में मृतक के गुम होने की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया था की लैन कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी बिना बताए घर से निकल गया था।

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि 30 जून की दोपहर करीबन 12 नदी में नहा रहे लोगों ने देखा था की एक व्यक्ति रेलवे ब्रिज से नीचे गिरा है। सूचना पुलिस को दी गई थी। मौके पर पहुंच कर नगर सैनिक गोताखोर की मदद से खोजने का प्रयास किया गया था। बिलासपुर से एसडीआरएफ के टीम भी पहुंची हुई थी और खोज बीन की जा रही थी। हसदेव नदी के कोने कोने को एसडीआरएफ की गोताखोरो छानबीन की मगर कोई सुराग नहीं मिल पाया था। 53 घंटो की खोजबीन के बाद आज रविवार को नए रेलवे ब्रिज बनाने के लिए हसदेव नदी के पानी को रोकने के लिए लगाए गए पुल को चैन माउंटेन की मशीन से बाहर निकाला गया। तब जाकर लैन कुमार केवट का शव मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed