फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Janjgir Champa Case of murder of two guards SP released CCTV video of the killer

Janjgir Champa: दो गार्ड की हत्या का मामला, एसपी ने हत्यारे का जारी किया CCTV वीडियो, इनाम भी किया घोषित

Tue, 28 Nov 2023 06:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 28 Nov 2023 06:18 PM IST
सार

22 दिनों के बाद भी अब तक आरोपी का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं मिल पाया है। बारीकी से सीसीटीवी फुटेज को जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को जांचने के लिए साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
Janjgir Champa Case of murder of two guards SP released CCTV video of the killer
एसपी ने हत्यारे का जारी किया CCTV वीडियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम सिवनी में देशी शराब की दुकान पर चार और पांच नवंबर की रात्रि में सुरक्षा में लगे दो गार्ड की टांगिया से 16 बार हमला कर हत्या की गई थी। जिसमे आरोपी हत्यारा चेहरे में मास्क पहना हुआ है और दुकान के अंदर से शराब की बोतल ले जाते दिख रहा है। एसपी विजय अग्रवाल ने आरोपी जो कि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है उसका वीडियो जारी किया है और इसको पकड़ने में जो भी आम नागरिक मदद करेगा उसे पांच हजार रूपये के इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा और उसकी पहचान छुपाई जाएगी।

विज्ञापन

 

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सिवनी के देशी शराब दुकान में चार से पांच नवंबर की रात्रि में दो गार्ड जय कुमार सूर्यवंशी और यदुनंदन पटेल जोकि खाट पर सोए हुए थे। पीछे से काले रंग का एक नकाब पहनकर आरोपी आया और 16 बार टांगिया से दोनों गार्ड के सिर पर हमला कर हत्या कर दिया। जिसका पूरा मंजर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और दोनों गार्ड की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं नकाब पहना हुआ आरोपी देशी शराब दुकान के अंदर घुस कर अलमारी टेबल में पैसे की खोजबीन करता रहा। 

विज्ञापन

 

22 दिनों के बाद भी अब तक आरोपी का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं मिल पाया है। बारीकी से सीसीटीवी फुटेज को जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को जांचने के लिए साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। साथ ही आस-पास की जगहों पर पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। नकाबपोश आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई है। एसपी विजय अग्रवाल ने बताया की आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई और जो भी इस पहचान कर उसने पकड़वाने में पुलिस की सहायता करेगा उसे नगद पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed