फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Free distribution of assistive devices to handicapped senior citizens MP Kamlesh Jangade participated in Janjg

Janjgir Champa: दिव्यांग वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण का निःशुल्क वितरण, सांसद कमलेश जांगड़े हुईं शामिल

Fri, 07 Mar 2025 07:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 07 Mar 2025 07:44 PM IST
सार

जांजगीर-चांपा में दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम जबलपुर द्वारा निर्मित उपकरणों का वितरण किया गया।

विज्ञापन
Free distribution of assistive devices to handicapped senior citizens MP Kamlesh Jangade participated in Janjg
सहायक उपकरण का निःशुल्क वितरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर-चांपा में दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम जबलपुर द्वारा निर्मित उपकरणों का वितरण किया गया। यह शिविर भारत सरकार की एडिप और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत आयोजित किया गया, जिसमें दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों को कृत्रिम अंग, ट्रायसाइकिल, बैसाखी, व्हीलचेयर, वॉकर, श्रवणयंत्र और अन्य सहायक उपकरण प्रदान किए गए।

विज्ञापन


जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने कार्यक्रम को  संबोधित कर कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस तरह के शिविर बेहद जरूरी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से सभी जरूरतमंदों को सहायता प्रदान की जा रही है। दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी और नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष रेखा देवा गढेवाल भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी अपने संबोधन में सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। इस शिविर से सैकड़ों दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण प्राप्त हुए, जिससे उनके जीवन को और अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, समाज कल्याण उप संचालक बी.एन. बैक सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed