फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Fraud in the name of recruitment in chhattisgarh forest department in janjgir-champa

वन विभाग में भर्ती के नाम पर ठगी: छह-छह लाख रुपये लेकर नियुक्ति पत्र भी कर दिए जारी; एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Sun, 07 May 2023 07:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 07 May 2023 07:21 PM IST
सार

शातिर ठगों ने रुपये लेने के बाद नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए। जब युवक नौकरी के लिए पहुंचे तो उन्हें फर्जीवाड़े का पता चला। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से मोबाइल और फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
Fraud in the name of recruitment in chhattisgarh forest department in janjgir-champa
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में वन विभाग में नौकरी के नाम पर युवकों से छह-छह लाख रुपये ठग लिए गए। शातिर ठगों ने रुपये लेने के बाद नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए। जब युवक नौकरी के लिए पहुंचे तो उन्हें फर्जीवाड़े का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से मोबाइल और फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद किया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। मामा अकलतरा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि, कोटमी सोनार का रहने वाला युवक सूरज प्रताप मंडलोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया है कि, उसके दोस्त ने बताया था कि बलौदाबाजार के मंडवा का एक व्यक्ति अपने सहयोगी भुनेश खुटे वन विभाग में क्षेत्रक के पद पर भर्ती करा देगा। वह मंत्रालय में काम करता है। इस पर सूरज दो मई को अपने दोस्त के साथ बलौदाबाजार पहुंचा और दूसरे आरोपी ने भूनेश खूटे से फोन से बात करवाई। दोनों ने नौकरी लगवाने के लिए छह-छह लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन


इसके बाद अगले दिन तीन मई की रात को भुनेष खुटे ने सूरज के वाट्सएप में मंत्री छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग, आवास एवं पर्यावरण, वन विभाग विधि, विधाई कार्य विभाग के लेटर पैड से वन विभाग में क्षेत्र रक्षक के पद पर नियुक्ति का जाली पत्र पोस्ट कर दिया। पत्र के फर्जी होने की जानकारी लगने पर युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने भूनेष खूते को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed