बेटी को दी प्यार की सजा: नाबालिग की गला दबाकर हत्या, फंदे पर लटका मिला शव; पिता और सौतेली मां गिरफ्तार
जांजगीर चांपा में एक पिता और सौतेली मां ने अपनी नाबालिग बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
विस्तार
एएसपी अनिल सोनी ने प्रेस वार्ता कर नाबालिन बालिका की हत्या का खुलासा किया है। बताया कि मृतिका नाबालिक के पिता विजय कुमार उम्र 38 साल ने सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि उसकी बेटी ने घर में अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दी है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई
मृतिका नाबालिक बालिका के शव का जब पोस्टमार्टम कराया गया तो पता चला की यह फांसी लगाकर आत्महत्या नहीं की है बल्कि गला दबाकर हत्या की गई है। जिसपर सिटी कोतवाली थाने में धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की गई।
प्रेम संबंध को लेकर नाबालिक की हत्या
सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिक बालिका के पिता और सौतेली मां से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उसकी बेटी का किसी नाबालिक से प्रेम संबंध था। पता चलने के बाद बार- बार मना करने पर नहीं मान रही थी। हमेशा लड़ाई झगड़ा हुआ करता था।
जिसके कारण सौतेली मां और पिता अपनी बेटी से छुटकारा पाने के लिए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। परिवार के किसी अन्य सदस्यों को शक न हो इसके लिए शव को घर में रखे रस्सी से बांध कर फंदे से लटका दिया। मामले में आरोपी पिता विजय कुमार विजय उम्र 38 और सौतेली मां रेखा विजय उम्र 32 साल पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।