{"_id":"64b27366cad8eac78f01e2d6","slug":"doctor-died-during-treatment-of-delivery-woman-in-operation-theater-2023-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: ऑपरेशन थिएटर में हो रही थी महिला की डिलीवरी, डॉक्टर के सीने में दर्द उठने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: ऑपरेशन थिएटर में हो रही थी महिला की डिलीवरी, डॉक्टर के सीने में दर्द उठने से हुई मौत
Sat, 15 Jul 2023 06:20 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 15 Jul 2023 06:20 PM IST
सार
जाजंगीर चांपा जिले के जिला अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर में डिलीवरी के दौरान एक डॉक्टर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डॉक्टर को हार्ट अटैक आया था।
विज्ञापन
डॉक्टर शोभाराम बंजारे की हार्ट अटैक से मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जाजंगीर चांपा जिले के जिला अस्पताल में निसचेना विशेषज्ञ के पद पर संविदा में कार्यरत शोभाराम बंजारे उम्र 68 साल की मौत हुई है। शुक्रवार को आपरेशन थियेटर में डॉक्टर डिलीवरी महिला को इलाज के दौरान इंजेक्शन लगा रहे थे। इस दौरान डॉक्टर को हार्ट अटैक आया। जिसके बाद मौके पर ही मौत हो गई। सिविल सर्जन डॉ.अनिल जगत ने घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिल जगत ने जानकारी देते हुए बताया कि, शोभाराम बंजारे दुर्ग जिले के ग्राम गिढोला पदभनाभपुर के रहने वाले थे। जिला अस्पताल में निश्चेतना विशेषज्ञ पद पर संविदा में साढ़े तीन वर्ष कार्यरत थे। 2 माह पूर्व लकवा के शिकार हुए थे। एक बार और हार्ट अटैक आ चुका था।
विज्ञापन
डॉक्टर शोभाराम बंजारे शुक्रवार की रात करीबन 8 बजे अपरेशन थियेटर में डिलीवरी महिला को बिहोशी का इंजेक्शन लगा रहे थे। तभी हार्ट अटैक आने के बाद जमीन गिर पड़े। ऑपरेशन थिएटर में स्टाफ के द्वारा बाहर निकाला गया और इलाज शुरू किया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों को सूचना दी गई, जहां आज शनिवार को शव को परिजनों को सौप दिया गया है।
विज्ञापन