फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Deputy Chief Minister Vijay Sharma did a road show said Leader of Opposition magic will not work in Champa Nag

Janjgir Champa: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया रोड शो, बोले- नेता प्रतिपक्ष का चांपा नगर में नहीं चलेगा जादू

Mon, 03 Feb 2025 02:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 03 Feb 2025 02:37 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के चांपा नगर पालिका चुनाव में 27 वार्डो के भाजपा पार्षद प्रत्याशी और अध्यक्ष पद प्रत्याशी के समर्थन में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया रोड शो। सैकडों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Vijay Sharma did a road show said Leader of Opposition magic will not work in Champa Nag
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के चांपा नगर पालिका चुनाव में 27 वार्डो के भाजपा पार्षद प्रत्याशी और अध्यक्ष पद प्रत्याशी के समर्थन में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया रोड शो। सैकडों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा इस बार चांपा में भाजपा की सरकार बनेगी, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का नहीं चलेगा कोई जादू मंतर जनता इस बार भाजपा को भरी मतों से जीता रही है। 

विज्ञापन


चांपा नगर पालिका में कांग्रेस की 10 वर्षों से सरकार थी जिसपर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जन सैलाब से साफ पता चल रहा है सैकड़ों की संख्या में भीड़ रैली में शामिल है चांपा के नगर पालिका में भाजपा की सरकार बना रही है। 
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रोड शो के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा है कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है इस नगरीय निकायों की चुनाव ने अपना वोट बीजेपी को को दे तीसरी इंजन की सरकार बनाए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चांपा के नागरिकों के लिए एक संदेश भेजा है भाजपा की सरकार बनने के बाद चांपा शहर में विकास की धारा बहेगी हम तस्वीर बदल देगे। सभी 27 वार्डो के पार्षद प्रत्याशी और अध्यक्ष प्रत्याशी प्रदीप नामदेव को प्रकांड मतों से जीता कर भाजपा की सरकार बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का चांपा में अच्छी पकड़ है जिसपर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि इस बार चांपा किसी का जादू मंतर नहीं चलेगा हम अपने और कार्यकर्ता की मेहनत से चुनाव जीत रहे है। यह तो पहले ही फर्क पड़ा हुआ है हमारे अध्यक्ष प्रत्याशी पर आम सहमति बन चुकी है जन सैलाब बता रही है जीत तय है नहीं चलेगी किसी की जादू मंतर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed