फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Dead body of a youth found on banks of pond cause of death unknown in Janjgir Champa

Janjgir Champa: तालाब के किनारे मिला युवक का शव, मौत का कारण अज्ञात, पीएम रिपोर्ट में होगा खुलासा

Sat, 18 May 2024 07:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 18 May 2024 07:49 PM IST
सार

तालाब के किनारे मृत अवस्था में युवक का शव मिला है। मृतक की पहचाना मुन्ना सिंह चौहान 42 वर्ष बलौदा निवासी के रूप में की गई है। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन
Dead body of a youth found on banks of pond cause of death unknown in Janjgir Champa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम परसदा में तालाब के किनारे मृत अवस्था में युवक का शव मिला है। मृतक की पहचाना मुन्ना सिंह चौहान 42 वर्ष बलौदा निवासी के रूप में की गई है। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन

 

मिली जानकारी अनुसार आज शनिवार को ग्रामीणों ने देखा की एक व्यक्ति जोकि तालाब के किनारे मृत अवस्था में शव पड़ा हुआ है। सूचना मूलमुला पुलिस को दी गई, मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचाना मुन्ना चौहान के रूप में की गई। मृतक मुन्ना चौहान के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले है जिससे हत्या की आशंका जाहिर नहीं की गई है मगर मौत कैसे हुई है यह अभी अज्ञात है। शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकता है। तालाब के आस पास खोज बीन की गए हैं मगर कुछ सुराग हाथ नहीं लगा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

विज्ञापन

 

मृतक मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी संतोषी चौहान से पूछताछ करने पर पता चला की वह अपने 3 बच्चों के साथ अपने मायके में थी,मृतक मुन्ना सिंह चौहान इलाहाबाद में रोजी मजदूरी का काम करता है। वह 24 मार्च को इलाहाबाद से परसदा अपने ससुराल आया हुआ था। जिसके बाद चला गया था कुछ दिन पहले ही वह परसदा आया हुआ था। शुक्रवार की रात से वह घर नहीं आया था रात को कहा था इसकी जानकारी नहीं है। आज शनिवार को मौत होने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed