फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Congress Satgarh Holds Sit-in Protest in Janjgir Champa Over 15-Point Demands

CG News: जांजगीर चांपा में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन; ये हैं 15 सूत्रीय मांगें

Fri, 10 Jan 2025 06:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 10 Jan 2025 06:29 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर रैली निकाली साथ ही राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
Congress Satgarh Holds Sit-in Protest in Janjgir Champa Over 15-Point Demands
कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के केरा रोड ठाकुर छेदी लाल भवन के सामने जिला कांग्रेस कमेटी ने धरना प्रदर्शन किया। अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर रैली निकालकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान 500 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता और कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


साय सरकार से की ये मांगें
विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है। तब से जांजगीर चांपा जिले के लिए कोई बड़ी सौगात नहीं दी है। बल्कि पूर्व की सरकार के द्वारा किए गए कामों का लोकार्पण और भूमि पूजन कर वाह वहीं लूट रहे हैं। विधायक कश्यप ने बताया कि विधानसभा बजट 2024-25 में प्रस्तावित कार्यों को प्रारंभ करें। जिसमें विधानसभा बजट में जारी कार्य जैसे नैला फाटक के पास ओवर ब्रिज, हसदेव नदी पर बने जर्जर पुल के स्थान पर नवीन पुल का निर्माण, नवागढ़ में नवीन विश्राम गृह, 220 बिस्तर का जिला अस्पताल में संचालन,132/33 केवी सब स्टेशन निर्माण शामिल है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 6 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हाई स्कूल मैदान जांजगीर आए थे। उन्होंने विकास कार्य का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मगर जिले के लिए कुछ नई घोषणा नहीं की। यह दुर्भाग है जिले के लिए, किसी भी पार्टी का कोई मुख्यमंत्री आता है तो जिले में कुछ न कुछ सौगात देकर जाता है। मगर भाजपा की साय सरकार ने कुछ नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक को बोलने का अवसर नहीं दिया। लगातार उपेक्षा कांग्रेस विधायकों से कर रहे हैं। यह बात अच्छी नहीं है। जन प्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार आने वाले समय में यह महंगा पड़ेगा। 15 सूत्री मांग को लेकर कहा यदि मांग पूरी नहीं होती तो आने वाले समय में इससे भी बड़ा आंदोलन होगा। जिसमें हजारों की संख्या में आम जनता शामिल होगी। 

केवी सब स्टेशन का हो निर्माण
वर्तमान में जांजगीर जिला मुख्यालय एवं आस-पास के गांव के विद्युत सप्लाई 220/33 केवी बनारी सब स्टेशन से होती है। जिसकी दूरी शहर से कई किमी है। इससे बार-बार विद्युत सप्लाई बंद होती रहती है। जांजगीर जिला मुख्यालय में 132/33 केवी सब स्टेशन के निर्माण से जांजगीर-क्षेत्र के लगभग 400 विद्युत उनी एक की सब स्टेशन के विद्युत बंद/लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल सकेगा।

खोखसा-पिथमपुर मार्ग उन्नयन
ग्राम खोखसा स्थिति भाजपा कार्यालय से पिथमपुर पहुंच मार्ग अत्यंत जर्जर हो चुका है। ग्राम खोखसा, जर्वे (च), पिसौद, पिथमपुर के ग्रामीणजनों के द्वारा लगातार मार्ग चौड़ीकरण किये जाने की मांग की जा रही है। शीघ्र कार्य प्रारंभ नहीं होने की स्थिति में ग्रामीणजनों द्वारा आंदोलन करने की भी बात कही जा रही है।

जल आवर्धन योजना
अधूरे जल आवर्धन योजना अंतर्गत पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु उचित पहल की जाए।  जांजगीर एवं चांपा नगरपालिका, नवागढ़ नगर पंचायत के पात्र हितग्राहियों को आवासीय पट्टा वितरण किया जाना चाहिए। ।


सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट
जांजगीर-नैला एवं चांपा नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट प्रारंभ करने की आवश्यकता है।

पश्चिम केबिन नैला ओवरब्रिज
नैला स्टेशन के समीप फाटक में ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति बजट में दी जा चुकी है। कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है।

नहरिया बाबा हनुमान मंदिर के पास फुट ओवर ब्रिज निर्माण

जांजगीर-चांपा मुख्य मार्ग में हसदेव नदी पर निर्मित गेमन पुल का नव निर्माण।

घुण्डी नाला में पुल निर्माण
ग्राम लछनपुर (चांपा) में घुंडी में नाला में पुल निर्माण के लिए बजट में राशि स्वीकृत दी जा चुकी है। कार्य अप्रारंभ है।

नवोदय विद्यालय प्रारंभ करना
जांजगीर-चांपा जिले में नवोदय विद्यालय प्रारंभ करने की मांग लंबे समय से की जा रही है।

मड़वा भू-विस्थापितों की समस्याओं का निराकरण 
मड़वा मू-विस्थापित विगत 3 माह से अपने विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। इन्हें पुनर्वास नीति के तहत शीघ्र ही नौकरी दें और अन्य समस्याओं को हल करें। जिला चिकित्सालय जांजगीर को 220 बिस्तर अस्पताल में अपग्रेड किया जाए। अधोसरंचना सुविधा विस्तार होने से मेडिकल कॉलेज का अध्यापन कार्य जिला चिकित्सालय में प्रांरभ किया जा सकता है। जिले के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ सौतेला व्यवहार बंद हो। उनके अधिकारों का संरक्षण हो। मोदी गारंटी के तहत किये गये वादे के अनुसार, किसानों को धान की कीमत एकमुश्त दी जाए। मेडिकल कॉलेज का निर्माण अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाए।  महतारी वंदन योजना में नवविवाहिताओं के नामों को भी जोड़ा जाए। जांजगीर-नैला नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए बाई पास रोड का निर्माण कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed