फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   CG Election 2023 Kejriwal and Mann did road show sought votes for party candidate

CG Election 2023: 'आप' ने झोंकी ताकत, केजरीवाल और मान ने किया रोड शो, पार्टी प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

Fri, 03 Nov 2023 06:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 03 Nov 2023 06:07 PM IST
सार


इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ संगठन महासचीव संदीप पाठक जांजगीर-चांपा के अकलतरा में अंबेडकर चौक से  अकलतरा रेलवे स्टेशन तक पार्टी प्रत्याशी आनंद प्रकाश मिरी के पक्ष में रोड शो किया। 
 

विज्ञापन
CG Election 2023 Kejriwal and Mann did road show sought votes for party candidate
सीएम केजरीवाल और मान ने किया रोड शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पहले चरण से पहले आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की छत्तीसगढ़ में चुनावी रैली है। आम आदमी पार्टी राज्य में इस वर्ष होने वाले चुनाव में बेहतर स्थान हासिल करने की कोशिश में है क्योंकि 2020 में अजीत जोगी के निधन के बाद जेसीसी (जे) लगभग हाशिए पर चली गई है।

विज्ञापन

 

इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ संगठन महासचीव संदीप पाठक जांजगीर-चांपा के अकलतरा में अंबेडकर चौक से  अकलतरा रेलवे स्टेशन तक पार्टी प्रत्याशी आनंद प्रकाश मिरी के पक्ष में रोड शो किया। 

विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को सम्बोधित किया उन्होंने अकलतरा की जनता को स्वागत के लिए धन्यवाद किया और कहा कि कांग्रेस का घोषणा धोखा है,अकलतरा की जनता से कहा आप लोग का घर से निकलना ही बदलाव को दिखा रहा है। मान ने कहा कि हमने पंजाब में झाड़ू से कीचड़ की सफाई कर दी राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, की कुर्बानी को याद किया आप पार्टी ने गरीबों के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा देने का काम शुरू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने शास्त्री चौक में अकलतरा की जनता से कहा कि आप लोगों को देखकर मजा आ गया। अकलतरा क्षेत्र में आजादी के बाद भी जनता को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है। बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने शोषण किया और भ्रष्टाचार कर अपने सात पुस्तो के लिए धन इकट्ठा कर लिया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed