फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Bodies of two youths found drowned in Hasdeo river had gone to Deori with family for picnic in Janjgir Champa

Janjgir Champa: हसदेव नदी में डूबे दो युवकों का मिला शव, पिकनिक मनाने परिवार के साथ गए थे देवरी

Sat, 28 Dec 2024 03:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 28 Dec 2024 03:49 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम देवरी के हसदेव नदी में नहाने के समय पानी में डूबने से 2 युवकों की मौत हुई है। लापता युवक सुमित सिंह का शव घटना स्थल से तीन  किलो मीटर दूर मिला है।

विज्ञापन
Bodies of two youths found drowned in Hasdeo river had gone to Deori with family for picnic in Janjgir Champa
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम देवरी के हसदेव नदी में नहाने के समय पानी में डूबे से 2 युवकों की मौत हुई है। लापता युवक सुमित सिंह का शव घटना स्थल से तीन  किलो मीटर दूर मिला है। वही मृतक अश्वनी सिंह का शव को पहले ही बरामद किया गया था। दोनों युवक अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे हुए थे। घटना पंतोरा चौकी की है।

विज्ञापन


दरअसल शुक्रवार को कोरबा जिले के दीपका के रहने वाले युवक अश्वनी सिंह 24 वर्ष, सुमित सिंह 19 वर्ष जोकि जांजगीर चांपा जिले के देवरी गांव में परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान दोनों युवक हसदेव नदी में दोपहर करीबन 2.30 बजे नहाते समय नदी के तेज बहाव में बह गए। वही घटना की जानकारी पिकनिक मना रहे परिवार के अन्य सदस्यों और ग्रामीणों को मिलने पर तलाशी शुरू की गई जिसमे कुछ ही घंटों में युवक अश्वनी सिंह को बाहर निकाला गया मगर उसकी मौत हो चुकी थी। वही दूसरा युवक सुमित सिंह लापता था। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर टीम पहुंची और लापता युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू नगर सैनिकों ने खोज बीन की मगर कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह कार्बन 8 बजे घटना स्थल से 3 किलो मीटर दूर पर दूसरे युवक सुमित सिंह का शव बरामद किया गया है। दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


देवरी पिकनिक स्पॉट में खतरा
जिला प्रशासन के द्वारा देवरी पिकनिक स्पॉट के कुछ हिस्से को डेंजर जोन बनाया है वह पर लोगो को नहीं जाने के लिए सांकेतिक बोर्ड भी लगाया गया है। मगर पिकनिक मनाने पहुंचे लोग इस खतरे को नजर अंदाज कर मस्ती के लिए पहुंचते है जिससे यह घटना होते आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed