{"_id":"687b65cf92ffb2bbf7029f8c","slug":"bike-and-bus-collide-a-woman-and-a-young-man-seriously-injured-another-got-minor-injuries-in-janjgir-champa-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांजगीर चांपा: बाइक और बस में भिड़ंत, महिला समेत एक युवक गंभीर रूप से घायल, दूसरे को आई हल्की चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांजगीर चांपा: बाइक और बस में भिड़ंत, महिला समेत एक युवक गंभीर रूप से घायल, दूसरे को आई हल्की चोट
Sat, 19 Jul 2025 03:48 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 19 Jul 2025 03:48 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ के राछा भाटा मुख्य मार्ग में बस और बाइक के बीच भिड़ंत हुई हैं। हादसे का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन लोग घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ के राछा भाटा मुख्य मार्ग में बस और बाइक के बीच भिड़ंत हुई हैं। हादसे का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। बाइक में महिला और दो युवक सवार थे, जिसमें महिला और एक युवक को गंभीर चोट आई है जिसे जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया। वहीं बस के सामने का सीसा क्षतिग्रस्त हुआ है। बस में सवार यात्री सुरक्षित हैं नवागढ़ पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार बाइक में शिवा देवार 24 साल , इंद्रजीत देवार 25 साल और महिला शिवानी 29 साल नवागढ़ की ओर जा रहे थे, इसी दौरान केरा रोड की ओर से शुक्ला बस आ रही थी। राछाभाटा में बस रुकी तभी सामने से आ रही तेज बाइक सामने से जा भिड़ी हादसे में बाइक के पीछे बैठी महिला उछल कर सड़क में जा गिरी। वहीं चालक शिवा देवार को हादसे में गंभीर चोट आई है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन