फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Attacked with a shovel for not paying for liquor accused arrested by police in Janjgir Champa

जांजगीर चांपा: शराब के लिए पैसा नहीं देने पर फावड़े से हमला,आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Sun, 20 Jul 2025 07:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 20 Jul 2025 07:18 PM IST
सार

जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर एक नशेड़ी युवक ने फावड़े से दूसरे युवक पर हमला कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Attacked with a shovel for not paying for liquor accused arrested by police in Janjgir Champa
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर एक नशेड़ी युवक ने फावड़े से दूसरे युवक पर हमला कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम हथनेवरा की है, जहां का रहने वाला अमृतलाल पटेल नामक युवक आए दिन शराब पीने के लिए लोगों से पैसे मांगता था और मना करने पर विवाद करता था। दिनांक 19 जुलाई 2025 की दोपहर लगभग 3 बजे आरोपी अमृतलाल ने गांव के ही नरेश कुमार पटेल से शराब के लिए पैसे मांगे, और मना करने पर अचानक लोहे के फावड़े से उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर थाना चांपा में तत्काल एफआईआर दर्ज की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमृतलाल पटेल 33 वर्ष को उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि वह शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर गुस्से में आ गया था। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया है।फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed