{"_id":"67d521c7519a54fde0062cf3","slug":"an-elderly-man-died-after-drowning-in-a-pond-in-janjgir-champa-2025-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CG: जांजगीर-चांपा में तालाब में डूबने से बुजुर्ग की गई जान, मौत के पीछे हो सकती है ये वजह; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: जांजगीर-चांपा में तालाब में डूबने से बुजुर्ग की गई जान, मौत के पीछे हो सकती है ये वजह; पुलिस जांच में जुटी
Sat, 15 Mar 2025 12:14 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 15 Mar 2025 12:14 PM IST
सार
जांजगीर-चांपा जिले में तालाब में डूबने से 60 वर्षीय बुजुर्ग बुधराम यादव की मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मौत के सही कारणों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम भडेसर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां तालाब में डूबने से 60 वर्षीय बुजुर्ग बुधराम यादव की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि शौच के लिए जाते समय उनका पैर फिसल गया और सिर के बल गिरने से उनकी मौत हो गई। यह घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह जब ग्रामीण तालाब के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति का सिर पानी में डूबा हुआ है। तुरंत ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शव को तालाब से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान बुधराम यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन
घटना की सूचना पामगढ़ पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, बुधराम यादव रोजाना सुबह 4 बजे उठकर शौच के लिए जाया करते थे। आज भी वह टॉर्च लेकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। सुबह जब ग्रामीणों ने शव तालाब किनारे देखा तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।