फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   48 year old man dies of heart attack was having chest pain since morning in Janjgir Champa

जांजगीर चांपा: 48 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से मौत, सुबह से सीने में हो रहा था दर्द, सीसीटीवी में कैद घटना

Sun, 17 Aug 2025 09:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 17 Aug 2025 09:58 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के नैला रोड स्थित नवरंग होटल में  शिवनारायण गढ़ेवाल 48 वर्ष  पहुंचा,जहां लड़खड़ा कर जमीन में गिर पड़ा,होटल संचालक ने निजी अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान हार्ट फैल होने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
48 year old man dies of heart attack was having chest pain since morning in Janjgir Champa
हार्ट अटैक से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के नैला रोड स्थित नवरंग होटल में  शिवनारायण गढ़ेवाल 48 वर्ष  पहुंचा,जहां लड़खड़ा कर जमीन में गिर पड़ा,होटल संचालक ने निजी अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान हार्ट फैल होने से उसकी मौत हो गई। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। 

विज्ञापन

 

नवरंग होटल संचालक ने बताया कि, शिवनारायण गढ़ेवाल जोकि  ड्राइवरी का काम करता था। आज रविवार की दोपहर 12.19 बजे होटल आया और बैठने के लिए कुर्सी को लेने लगा तभी अचानक से वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे सांस लेने में दिक्कत आ रही थी तो उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने बचाने की कोशिश की मगर हार्ट फैल होने से उसकी मौत हो गई।  डॉक्टर लोकेंद्र कश्यप ने बताया कि मृतक जोकि बीपी, सुगर का पेशेंट था। पूरी घटना का मंजर होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। 

विज्ञापन


मृतक शिवनारायण गढ़ेवाल के बेटे ने जिला अस्पताल चौकी में बयान में बताया कि पिता जी को आज सुबह लगभग 8 बजे से सीने में दर्द होने की बात कही जिसके बाद वे घर से काम पर निकल गए। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल हार्ट अटैक से युवक की मौत की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed