फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   14 tourists stranded during boating in Mahanadi were rescued in janjgir-Champa

महानदी में फंसे 14 पर्यटक: बोटिंग करने गए थे, आंधी के चलते नाविक ने टापू पर लगाई नाव; देर रात सभी को बचाया गया

Sun, 28 May 2023 02:31 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 28 May 2023 02:31 PM IST
सार

एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि दो पर्यटक दल दो बोटों में सवार होकर बोटिंग करने गए थे। तेज आंधी के चलते दोनों नाविकों ने उन्हें दो अलग-अलग टापुओं पर पहुंचा दिया था। एक टापू पर 10 लोग और दूसरे पर चार लोग फंसे थे। जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 

विज्ञापन
14 tourists stranded during boating in Mahanadi were rescued in janjgir-Champa
महानदी के टापू पर फंसे पर्यटकों को देर रात किया गया रेस्क्यू। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में शनिवार शाम महानदी में बोटिंग करने के लिए गए 14 पर्यटक बीच मझधार में फंस गए। अचानक तेज हवाएं और आंधी चलने से नाव हिचकोले खाने लगी। ऐसे में नाविकों ने समझदारी दिखाते हुए नाव को नदी के एक टापू पर पहुंचा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने देर रात सभी पर्यटकों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। इनमें छह बच्चे और चार महिलाएं भी शामिल हैं। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


चार परिवारों के लोग दो नाव से गए थे
जानकारी के मुताबिक, शिवरीनारायण में शनिवार शाम करीब 6 बजे दो नावों में सवार होकर चार परिवारों के भटगांव निवासी मानसी साहू व मीना साहू, बिलासपुर के सोन लोहरसी निवासी निधी साहू, महासमुंद के सरसींवा निवासी कौस्तुभ साहू, दुर्ग के कुम्हारी निवासी आशीष कुमार प्रधान, नितिन साहू, शुभ साहू, सोनिया साहू व कमल नारायण साहू, शिवरीनारायण निवासी गौतम निषाद व धनाराम केंवट, भाटापारा निवासी नीलिमा शर्मा, सरकंडा निवासी अर्चना पांडेय और पायल मिश्रा बोटिंग कर रहे थे।  
विज्ञापन




मछुआरों की मदद से एसडीआरएफ टीम ने किया रेस्क्यू
इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज हवाएं चलने लगीं। उस वक्त नाव महानदी के बीचों-बीच थी। तेज आंधी के चलते नाव को किनारे पर ले जाना मुश्किल हो रहा था। नाव का बैलेंस बिगड़ने लगा था और सभी पर्यटक घबरा गए। इस पर नाविकों ने समझदारी दिखाते हुए दोनों नावों को महानदी के पास ही बने टापू पर पहुंचा दिया। वहां से पर्यटकों ने इसकी सूचना अपने परिचितों को कॉल कर दी। प्रशासन को पता चला तो एसडीआरएफ की टीम पहुंची और फंसे हुए पर्यटकों को रेस्क्यू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो अलग-अलग टापुओं पर फंसे थे पर्यटक
एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि दो पर्यटक दल दो बोटों में सवार होकर बोटिंग करने गए थे। तेज आंधी के चलते दोनों नाविकों ने उन्हें दो अलग-अलग टापुओं पर पहुंचा दिया था। एक टापू पर 10 लोग और दूसरे पर चार लोग फंसे थे। जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि जो भी हुआ वह केवल मौसम की विषमता की वजह से हुआ, वरना वहां कई बोट चलती है और काफी सुरक्षित तरीके से चलती है। पुलिस की टीम भी उनकी सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed