{"_id":"679e19332cf58b6559070051","slug":"12-year-old-student-dies-hit-by-paddy-transport-truck-villagers-block-road-in-janjgir-champa-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: 12 साल के छात्र की मौत, धान परिवहन ट्रक ने मारी ठोकर, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: 12 साल के छात्र की मौत, धान परिवहन ट्रक ने मारी ठोकर, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
Sat, 01 Feb 2025 06:48 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 01 Feb 2025 06:48 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम बनाहिल में धान परिवहन में लगे तेज रफ्तार ट्रक चालक 6वीं के छात्र ओम प्रकाश केवट की सड़क हादसे में मौत हुई है। घटना के बाद बिलासपुर-अकलतरा मुख्य मार्ग पर ग्रामीणों और परिजनों ने चक्का जाम किया है।
विज्ञापन
परिजनों में पसरा मातम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम बनाहिल में धान परिवहन में लगे तेज रफ्तार ट्रक चालक 6वीं के छात्र ओम प्रकाश केवट की सड़क हादसे में मौत हुई है। घटना के बाद बिलासपुर-अकलतरा मुख्य मार्ग पर ग्रामीणों और परिजनों ने चक्का जाम किया है। 50 लाख रुपए की मुआवजा और बाईपास सड़क की मांग की जा रही है। मौके पर पुलिस टीम और नायब तहसीलदार चंद्रकांत साहू ग्रामीणों को समझाइस दी गई और चक्का जाम को खुलवाया गया। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश केवट 12 साल शासकीय मिडिल स्कूल में कक्षा 6 वी का छात्र था। शनिवार को दोपहर 2.30 बजे स्कूल की होने के बाद वह अपने अन्य साथियों के साथ घर जा रहा था। इस दौरान धान परिवहन ट्रक ने तेज रफ्तार से चलते हुए सड़क किनारे चल रहे छात्र ओम प्रकाश को अपनी चपेट में लिया। हादसे में छात्र घायल हो गया घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर परिजन पहुंचे जिसे उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने जब छात्र को चेक किया तो उसे मृत घोषित किया। घटना की जानकारी अकलतरा थाना को मिलने पर अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ट्रक चालक फरार है वही ट्रक को पुलिस ने जब्त किया।
विज्ञापन
बाईपास सड़क और 50 लाख रुपए मुआवजा की मांग
गुस्से में गांव के ग्रामीणों,परिजनों ने मिलकर बिलासपुर जांजगीर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किया गया था जिसे समाप्त किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत खराब से रोजाना सैकड़ों की संख्या में भरी वाहनों को आवाजाही तेज रफ्तार में होती है मगर सड़क निर्माण को लेकर कोई पहल नहीं की गई। बाइकपा सड़क निर्माण और मृतक परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा के रूप में देने की मांग की है। वही ट्रक मालिक और परिजनों में आपस में बात चल रही है।
विज्ञापन