फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   115 mobiles recovered mobile holders faces lit up after getting phones in Janjgir Champa

Janjgir Champa: 115 मोबाइल बरामद, फोन पाकर मोबाइल धारकों के खिले चेहरे, 24 फर्जी सिम के साथ आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Jun 2025 04:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चापा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चापा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 05 Jun 2025 04:55 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के अलग- अलग थाना क्षेत्र से चोरी और गुम हुए 115 नग मोबाइल फोन को सायबर सेल की टीम ने अलग-अलग जिलों से बरामद किया है। वहीं नवागढ़ थाना क्षेत्र में फर्जी तरीके से मोबाइल सिम जारी कर उन्हें बेचा जा रहा था। साइबर टीम और नवागढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी अकेश  कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन
115 mobiles recovered mobile holders faces lit up after getting phones in Janjgir Champa
115 मोबाइल बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के अलग- अलग थाना क्षेत्र से चोरी और गुम हुए 115 नग मोबाइल फोन को सायबर सेल की टीम ने अलग-अलग जिलों से बरामद किया है। जिसे एसपी विजय कुमार पाण्डेय के हाथों उनके गुम मोबाइल धारकों को वितरण किया गया है। बरामद किए गए मोबाइलों की कीमत लगभग 15 लाख रुपए आंकी गई है। 

विज्ञापन


एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि मोबाइल धारक द्वारा अपनी एंड्रॉइड फोन के गुम होने की सूचना थाना/चौकी में दिया गया था, जिसका पता तलाश व खोजबीन साइबर सेल जांजगीर द्वारा किया जा रहा था। भारत सरकार ने CEIR PORTAL लांच किया है। जिसके माध्यम से कुल 115 नग गुम मोबाइल को जांजगीर चाम्पा जिले के अलावा,  बिलासपुर,  कोरबा, रायगढ़, रायपुर, दुर्ग, सक्ती एवम अन्य स्थानों से गुम मोबाइलो को  बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली है। गुम मोबाइल धारकों द्वारा अपना मोबाइल पाने से, उन लोगों के चेहरे में आयी मुस्कुराहट है।
विज्ञापन


यदि किसी व्यक्ति को रास्ते मे कोई मोबाइल गिरा हुआ मिले तो उसे तत्काल नजदीकी थाने में जमा करे और अच्छे नागरिक होने का परिचय देने हेतु सुझाव दिया गया।कोई दुकानदार बिना बिल दिये जिसमे IMEI न लिखा हो उसे कतई न खरीदे हो सकता है वो मोबाइल चोरी का हो या किसी अन्य घटना में उपयोग किया गया हो, के संबंध सुझाव दिया गया। जांजगीर चाम्पा पुलिस समस्त जनता से अपील करती है, कि मोबाईल फोन गुम/चोरी होने  की स्थिति में तत्काल ceir.gov.in पोर्टल में गुम होने के संबंध में जानकारी भेजे एवं अपने नजदीकी थाना/सायबर सेल से संपर्क करें, जिससे मोबाईल फोन का किसी भी अपराध में उपयोग ना हो सके। अपने मोबाईल फोन को हमेशा पासवर्ड प्रोटेक्टेड रखें। तथा जागरूक रहकर ही किसी भी प्रकार के सायबर अपराध से बचा जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

115 mobiles recovered mobile holders faces lit up after getting phones in Janjgir Champa
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

24 फर्जी सिम के साथ आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में फर्जी तरीके से मोबाइल सिम जारी कर उन्हें बेचा जा रहा था। साइबर टीम और नवागढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी अकेश उर्फ आकेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। दअरसल पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बरगांव का निवासी अकेश उर्फ आकेश कुमार जोकि धोखाधड़ी पूर्वक अपने व्यक्तिगत दस्तावेजों का दुरुपयोग करते हुए अन्य लोगों के नाम पर 24 मोबाइल सिम कार्ड एक्टिव कराया है। 

जिसपर पुलिस टीम ने दबिश देकर अकेश उर्फ आकेश कुमार को हिरासत में लेकर जांच की गई । इस दौरान अकेश उर्फ आकेश कुमार  के कब्जे से फर्जी सिम एक्टिवेट करने में उपयोग की गई फिंगरप्रिंट मशीन और एक ओप्पो मोबाइल जब्त किया गया है। इस पूरे मामले में आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और आईटी एक्ट की धारा 66(सी) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed