{"_id":"6495aeefb8f4035331006e89","slug":"jan-samasya-sahayata-camp-from-tomorrow-24-june-to-27-july-in-raipur-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसमस्या निवारण शिविर कल से: रायपुर के इन तहसीलों में 27 जुलाई तक लगेंगे कैंप, फटाफट बनेंगे प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसमस्या निवारण शिविर कल से: रायपुर के इन तहसीलों में 27 जुलाई तक लगेंगे कैंप, फटाफट बनेंगे प्रमाण पत्र
Fri, 23 Jun 2023 08:10 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 23 Jun 2023 08:10 PM IST
सार
अब किसान को राजस्व के काम को लेकर तहसील के चक्कर लगाना नहीं पड़ेंगे। छात्रों को आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए पटवारी या तहसील जाना नहीं पड़ेगा। रायपुर जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब किसान को राजस्व के काम को लेकर तहसील के चक्कर लगाना नहीं पड़ेंगे। छात्रों को आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए पटवारी या तहसील जाना नहीं पड़ेगा। रायपुर जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर अलग-अलग जगहों में होगा। सुबह साढ़े दस बजे से शाम 5 बजे तक कैंप लगेगा।
राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए जिले के तहसीलों में राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राजस्व अधिकारी नामांकन, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपर्तन, किसान-किताब, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और कई प्रकरणों के निराकरण किया जाएगा।
इन जगहों पर इस तारीख को लगेगा शिविर
विज्ञापन
राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए जिले के तहसीलों में राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राजस्व अधिकारी नामांकन, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपर्तन, किसान-किताब, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और कई प्रकरणों के निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
इन जगहों पर इस तारीख को लगेगा शिविर
- 24 जून को तहसील धरसींवा
- 30 जून को मंदिर हसौद
- 6 जुलाई को आरंग
- 13 जुलाई को तिल्दा
- 20 जुलाई को अभनपुर
- 22 जुलाई को खरोरा
- 27 जुलाई को गोबरा नवापारा