फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Young man misdeed girl on the pretext of marriage

Jagdalpur News: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 04 Sep 2024 09:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 04 Sep 2024 09:36 AM IST
सार

जगदलपुर के बड़ाजी थाना क्षेत्र के छापर भानपुरी में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पहले युवती को बहला फुसलाकर मिलने के लिए बुलाया और फिर उसके साथ दरिंदगी की। 

विज्ञापन
Young man misdeed girl on the pretext of marriage
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर के बड़ाजी थाना क्षेत्र के छापर भानपुरी में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पहले युवती को बहला फुसलाकर मिलने के लिए बुलाया और फिर उसके साथ दरिंदगी की। घर पहुंचने पर युवती ने सारी बात परिजनों को बताई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए बड़ाजी थाना प्रभारी रवि बैगा ने बताया कि छापर भानपुरी निवासी श्यामलाल कश्यप 19 वर्ष जो कुली मजदूरी का काम करता था, उसने अपने गांव की ही एक युवती से पहले दोस्ती की और फिर उसे प्रेमजाल में फंसाकर मिलने बुला लिया। श्यामलाल ने युवती से शादी का झूठा वादा किया। आरोपी के द्वारा युवती को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। युवती मिलने के लिए जैसे ही आई युवक ने उसे अपने रिश्तेदार के घर गोमियापाल ले गया। जहां चार दिनों तक उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने के बाद उसे छोड़ दिया। युवती अपने घर पहुंच परिजनों को अपने साथ हुए हादसे के बारे में बताया। परिजनों ने बड़ाजी थाना में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी को धर दबोचा और उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed