फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   woman dead body found in forest in chhattisgarh jagdalpur

Jagdalpur: जंगल में मिला महिला का शव, नाक से बह रहा था खून; दो दिन पहले मौत होने की आशंका

Sun, 02 Apr 2023 02:55 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 02 Apr 2023 02:55 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि, प्रथम दृष्टया देखने से लग रहा है की महिला जंगल में कही जाने के लिए निकली थी। इस दौरान पथरीले मार्ग पर गिरने से उसे चोट लग गई होगी। शव एक से दो दिन पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल शव के पीएम के बाद ही उसकी मौत का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
woman dead body found in forest in chhattisgarh jagdalpur
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में रविवार सुबह एक महिला का शव जंगल में मिला है। महिला की नाक से खून बह रहा था। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आशंका है कि शव करीब दो दिन पुराना है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला दरभा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि, छिंदवाडा से आगे एक पगडंडी मार्ग पर सुबह गांव के कुछ लोग जंगल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान 50 वर्षीय एक महिला का शव जंगल में पड़ा देखा। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। प्रथम दृष्टया देखने से लग रहा है की महिला जंगल में कही जाने के लिए निकली थी। इस दौरान पथरीले मार्ग पर गिरने से उसे चोट लग गई होगी। 
विज्ञापन


शव एक से दो दिन पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल शव के पीएम के बाद ही उसकी मौत का खुलासा हो पाएगा। महिला की पहचान के लिए पुलिस गांव के आसपास क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है। शव की जांच करने के लिए फोरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है। जहां पंचनामा के बाद शव को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed