फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Villagers forced to drink Jharia water officers also took away solar motor pump in Jagdalpur

Jagdalpur: झरिया का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण, सोलर मोटर पम्प भी ले गए अधिकारी, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Fri, 17 May 2024 05:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 17 May 2024 05:11 PM IST
सार

जगदलपुर जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर दरभा ब्लाक के ग्राम पंचायत छिंदावाड़ा के ढपनीपारा में रहने वाले 35 परिवार के करीब 90 लोग एक झिरिया पानी के ऊपर निर्भर हो गए हैं।

विज्ञापन
Villagers forced to drink Jharia water officers also took away solar motor pump in Jagdalpur
झरिया का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर दरभा ब्लाक के ग्राम पंचायत छिंदावाड़ा के ढपनीपारा में रहने वाले 35 परिवार के करीब 90 लोग एक झिरिया पानी के ऊपर निर्भर हो गए हैं।  ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर लगे सोलर मोटर पंप के साथ ही पानी टंकी भी लगाया गया था, लेकिन साल भर से बंद पड़े इस मोटर पम्प के चलते ग्रामीणों को दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है। 

विज्ञापन

 

मामले की जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत छिंदावाड़ा के ढपनीपारा के निवासियों ने बताया कि वर्ष 2009-2010 में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास विभाग द्वारा सोलर मोटर पम्प के साथ ही पानी टंकी ग्राम पंचायत छिंदावाड़ा के ढपनीपारा में लगाया गया था, जहाँ वर्ष 2023 से इसे बंद कर दिया गया, जिसके बाद से ग्रामीणों को पीने का पानी नही मिल पा रहा था। ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर कई बार शिकायत भी किया गया लेकिन किसी भी तरह से कोई भी हल नही निकला, इसके अलावा ग्रामीणों ने यह भी बताया कि संबधित आला अधिकारियों को फोन पर भी सूचना दिया गया, लेकिन इसके बाद भी किसी ने भी इस सोलर मोटर पम्प को बनाने की कोशिश नहीं की। 

विज्ञापन

 

 

इसके अलावा ग्रामीणों का यह भी कहना था कि विभाग के अधिकारियों ने कुछ दिन के बाद सोलर मोटर बोट को भी निकाल कर अपने साथ ले गए, मोटर नहीं होने से आने वाले दिनों में बरसात में और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, इसी बातों को सोचते हुए ग्रामीणों ने बस्तर कलेक्टर के नाम से ज्ञापन भी सौपने की बात भी कही गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस मामले पर सब इंजीनियर दरभा यशवंत साहू ने बताया कि ग्राम पंचायत छिंदावाड़ा के ढपनीपारा में लगा मोटर पम्प जल गया था, जिसके कारण उसे निकाल कर ले जाया गया, वही पुराने सोलर मोटर में 600 वॉट का मोटर लगा हुआ था, नए मोटर पम्प के लिए ऑडर किया गया है, जैसे ही मोटर आने पर उसे सबसे पहले ग्राम पंचायत छिंदावाड़ा के ढपनीपारा में ही लगाया जाएगा। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed