फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Vijay Sharma said Workers should ensure BJP victory in urban body and panchayat elections as well in Jagdalpu

Jagdalpur: विजय शर्मा बोले- नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में भी भाजपा की जीत सुनिश्चित करें कार्यकर्ता

Sun, 08 Dec 2024 07:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 08 Dec 2024 07:21 PM IST
सार

 दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर आये उप मुख्यमंत्री व बस्तर प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने आज रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की। 

विज्ञापन
Vijay Sharma said Workers should ensure BJP victory in urban body and panchayat elections as well in Jagdalpu
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर आये उप मुख्यमंत्री व बस्तर प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने आज रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की और सीधा संवाद करते हुये भाजपा कार्यकर्ताओं से आसन्न नगरीय निकाय चुनाव व पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने आह्वान किया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के कुशासन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उखाड़ फेंका और आज छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सुशासन है। नगरीय निकाय चुनाव व पंचायत चुनाव में भी कार्यकर्ताओं को विजय का क्रम बरकरार रखना है।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करीब एक घंटे भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ रहे। उन्होंने बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि आगामी दोनों चुनाव महत्वपूर्ण है, जिसमें पूर्ण रूप से शक्ति लगानी है। श्री शर्मा ने कहा कि आगामी 15 दिसम्बर को होने वाले बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में देश के गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। बस्तर की खेल प्रतिभाओं व युवा कौशल से देश और दुनियां परिचित हो, यही बस्तर ओलंपिक का उद्देश्य है। जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता भी अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता निभायें। बस्तर की बेहतरी व नई पहचान दिलाने में अग्रणी रहें। 
विज्ञापन


बैठक का संचालन रामाश्रय सिंह व आभार प्रदर्शन विधायक विनायक गोयल ने किया, बैठक में प्रमुख रूप से बस्तर सांसद महेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीधर ओछा, जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, वेदप्रकाश पाण्डेय,रजनीश पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता,सुब्रतो विश्वास,परिस बेसरा फूल सिंह सेठिया,निर्भय दीवान, रंजीत पाण्डेय, मनोहर तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, संग्राम सिंह राणा, अविनाश श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed