फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   vhp take out bike rally for Ram Navami procession invitation in Jagdalpur

Jagdalpur: विहिप और बजरंग दल ने निकाली बाइक रैली, रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा के लिए दिया निमंत्रण

Sun, 26 Mar 2023 06:38 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 26 Mar 2023 06:38 PM IST
सार

विश्व हिंदू परिषद जिला प्रचार प्रसार रोहन कुमार ने बताया कि, यज्ञ, मंदिर स्थापना, मूर्ति स्थापना, भगवा ध्वज बांधने के बाद सभी प्रखंड स्तर पर बाइक रैली निकाली जा रही है। इसके माध्यम से समस्त हिंदू समाज को आमंत्रित कर रहे हैं। 

विज्ञापन
vhp take out bike rally for Ram Navami procession invitation in Jagdalpur
चैत्र नवरात्रि पर हिंदू संगठनों ने निकाली रैली। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में चैत्र नवरात्रि पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने बाइक रैली निकालकर लोगों के शोभायात्रा का निमंत्रण दिया। शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई इस रैली के माध्यम से लोगों को आह्वान किया गया कि वो शोभायात्रा में शामिल होकर उसे सफल करें। यह शोभायात्रा 30 अप्रैल को निकलेगी। रैली के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया और प्रसाद वितरण हुआ। 

विज्ञापन




नानगुर प्रखंड से रविवार को बाइक रैली मांझीगुड़ा छोटे मुरमा, चिलकुटी, काकरपाड़ा, नवागुडा, सुरंदवाड़ा, नागलसर, कोलावाडा, मिलकुलवाड़ा, चायपुर,  गोरियापाल, गुहुपदर, राधारिखास, बिजलीपारा, चेचालगुर, गुड़िया, गुमलवाड़ा, कालागुड़ा, तिरिया, कावापाल, जोजल, पुसपाल, कैकागढ़, जड़ीगुड़ा, पदमुर, साड़गुड़ से निकाली गई। स्थानीय लोगों ने राम भक्तों की रैली का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। 
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद जिला प्रचार प्रसार रोहन कुमार ने बताया कि, यज्ञ, मंदिर स्थापना, मूर्ति स्थापना, भगवा ध्वज बांधने के बाद सभी प्रखंड स्तर पर बाइक रैली निकाली जा रही है। इसके माध्यम से समस्त हिंदू समाज को आमंत्रित कर रहे हैं। इससे पहले शनिवार को बस्तर प्रखंड में निकाली गई बाइक रैली में बच्चों ने राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान बन सभी को उत्साहित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




रैली जय सिया राम गुंजायमान नारे के साथ बजरंग बली मंदिर से प्रारंभ होकर भाटपाल, झपटगुड़ा, भरनी कोलचुर, परचनपाल भीरलिंगा, करलाकोंटा, भरवापदर, फरसापारा करी तराई बागबाहर, भाटीपारा, बाजारपारा से होते हुए हनुमान मंदिर पहुंच संपन्न हुई। बाइक रैली आयोजन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृश क्तिया दुर्गावाहिनी, अनुसांगिक संगठन, वरिष्ठ जन व समस्त हिंदू समाज हजारों की संख्या में उपस्तिथ थेl

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed